फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   municipal corporation sanitation workers did not collect garbage from slums in Agra

दिवाली आ गई अब तो कूड़ा उठा लो... आगरा की बस्तियों में लगे कचरे के ढेर, नगर निगम ने नहीं ली सुध

Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
सार

  • गुरुवार से रोशनी का त्योहार दीपोत्सव शुरू हो रहा है। पांच दिन के दीपोत्सव से पहले आगरा की गलियों, सड़कों और प्रमुख बाजारों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं।

विज्ञापन
municipal corporation sanitation workers did not collect garbage from slums in Agra
मारुति स्टेट की सड़क पर लगा कचरे का ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में धनतेरस की खरीदारी लोगों को नाक पर रुमाल रखकर करनी होगी। नगर निगम ने इस दिवाली पर सफाई का विशेष अभियान चलाया ही नहीं, जिस वजह से हर दिन 200 से 250 मीट्रिक टन कचरा बाजार, सड़कों और गलियों में ही पड़ा है। बीते सालों में दिवाली पर सफाई अभियान में 1200 से 1300 मीट्रिक टन कूड़ा कुबेरपुर लैंडफिल साइट पहुंचता था, लेकिन इस बार महज 800 से 900 मीट्रिक टन के बीच ही ढोया जा रहा है।

विज्ञापन


शहर के 100 वार्डों में हर दिन 750-780 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। दशहरा से दिवाली के बीच घरों में रंगाई पुताई और सफाई के कारण 30 प्रतिशत कूड़ा ज्यादा निकलता था, जिसे विशेष सफाई अभियान चलाकर रात में ही कुबेरपुर लैंडफिल साइट पहुंचाया जाता था। कोरोना संक्रमण के कारण इस साल रंगाई पुताई कम है, लेकिन सफाई जारी है।
विज्ञापन



घरों से कूड़ा न उठाने के कारण फैला

बीते साल तक निजी एजेंसियां थोड़ा-बहुत ही सही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही थीं और नगर निगम के कर्मचारी कचरे को कुबेरपुर लैंडफिल साइट पहुंचाने में लगे थे। लेकिन इस बार निगम के कर्मचारी ही डोर टू डोर कूड़ा एकत्र कर रहे हैं। 1.60 लाख घरों से कूड़ा लिया ही नहीं जा रहा। ऐसे में उन घरों में सफाई के बाद निकला कचरा सड़कों के किनारे और डलाबघर में पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस वजह से बोदला सिकंदरा रोड, पश्चिमपुरी, करगिल रोड, मारुति इस्टेट, सुभाष नगर, बालाजीपुरम, खातीपाड़ा, लोहामंडी, नौबस्ता, जगदीशपुरा, गढ़ी भदौरिया में आधी सड़क पर कचरे के ढेर पड़े हैं, जबकि बाजारों को दिवाली के लिए एलईडी लाइटों से सजाने का काम शुरू हो चुका है। 

दुर्गंध से लोग परेशान

खातीपाड़ा की पार्षद प्रियंका प्रजापति ने कहा कि दिवाली पर अतिरिक्त कचरा उठाना तो दूर, हर दिन कूड़ा उठा लिया जाए, वही बहुत है। नाले के किनारे बने डलाबघर से दिन में दो बार कूड़ा उठाने की जरूरत है, लेकिन तीन दिन में भी कूड़ा नहीं उठ रहा। त्योहार पर दुर्गंध से लोग परेशान हैं।

बस्तियों में लगे गंदगी के ढेर

राज नगर के पार्षद बंटी माहौल ने कहा कि सड़कों पर सफाई कर दी, पर बस्तियों में, बाजारों में कूड़ा है। सबसे बड़ा त्योहार है, लेकिन बस्तियों में गंदगी के ढेर लगे हैं। एक साल हो गया, डोर-टू-डोर कूड़ा की व्यवस्था भी नगर निगम नहीं करा पाया। अधिकारियों के पास अपने ऑफिस को चमकाने के लिए खूब बजट है, पर सफाई के लिए नहीं।

अतिरिक्त कूड़ा हटाने को कहा गया है

अपर नगर आयुक्त केबी सिंह ने कहा कि त्योहार पर कचरा बढ़ा है, लेकिन हमारे कर्मचारी बढ़े हुए कचरे को उठाने में लगे हुए हैं। दोपहर में सफाई के बाद ही डस्टबिन और डलाबघरों में कूड़ा फिर पहुंच रहा है। सुपरवाइजरों और इंस्पेक्टरों से अतिरिक्त कूड़ा हटाने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed