फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav: विरोधियों पर भी थे ‘मुलायम’, भीड़ में पहचान लेते थे पुराने साथियों को

Tue, 11 Oct 2022 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav memory with dr rs pareek agra
मुलायम सिंह यादव संग डॉ. आरएस पारीक - फोटो : speed color lab

सैफई की जिस जमीन से निकलकर मुलायम सिंह यादव ने अपनी सियासी पहचान बनाई, कल वहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा। सपा संरक्षक के लोगों से व्यक्तिगत संबंध घनिष्ठ थे। एक बार की मुलाकात के बाद वे लोगों को भूलते नहीं थे। आगरा के जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आर एस पारीक ने मुलायम सिंह यादव से जुड़े कुछ पुराने प्रसंग बताए। 



डॉ. आर एस पारीक ने बताया कि मुलायम सिंह से मेरी पहली मुलाकात करीब 50 साल पहले एक कार्यक्रम में हुई थी। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे 1966 में बेलनगंज स्थित मेरे क्लिनिक पर मरीजों को भेजते थे। ये उनके विधायक बनने से पहले की बात है। 40 साल पहले पेट में दिक्कत होने पर खुद दिखाने आए थे। इसके बाद संबंध बनते गए। वे जब भी आगरा आते तो आवास पर आकर साथ भोजन करते थे। निजी जीवन में वे अत्यंत संवेदनशील, पारिवारिक और रिश्तों को निभाने वाले व्यक्ति थे। यह पहलू उनके कुशल राजनीतिज्ञ और मजबूत प्रशासक वाली छवि से भिन्न था।

Mulayam Singh Yadav memory with dr rs pareek agra
मुलायम सिंह यादव और डॉ. आरएस पारीक - फोटो : अमर उजाला
डॉ. आर एस पारीक ने बताया कि एक प्रसंग सदा याद रहता है। मैं लखनऊ में उनके आवास से निकल रहा था। तब वे मुख्यमंत्री थे, मुझे छोड़ने बाहर आए। ड्राइवर के पास जाकर बोले, गाड़ी धीरे चलाना, बरसात हो रही है, हाईवे पर होशियार रहना। इस मानवीय पहलू से मैं अभिभूत हो गया। 
Mulayam Singh Yadav memory with dr rs pareek agra
मुलायम सिंह यादव और डॉ. आरएस पारीक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि उनकी याददाश्त बहुत तेज थी। भीड़ में पुराने साथियों को पहचान कर बुला लेना, मिलना और मदद करना उनकी खासियत थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav memory with dr rs pareek agra
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव आगरा के विकास के लिए विशेष रुचि रखते थे। कई चीजें नहीं हो सकीं, सरकारें बदलती रहीं। मैं अक्सर आश्चर्य करता था उनके फोन अन्य विरोधी दलों के लोगों के स्वास्थ्य उपचार के लिए आते थे। इससे लगा कि राजनीति में भी, बहुत मतभेद होने के बावजूद उन्होंने किसी से मनभेद नहीं रखा। 
 
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav memory with dr rs pareek agra
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
डॉ. आर एस पारीक ने बताया कि  उनसे गैर राजनीतिक संबंध रखने वाले मुझ जैसे अनेक लोग आज शोक संतप्त हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed