फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में निशुल्क प्रवेश: एक दिन में 60 हजार पर्यटकों ने किया दीदार, 15 अगस्त तक नहीं लगेगा टिकट

Sun, 07 Aug 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Aug 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
More than 60 thousand tourists visited the Taj Mahal free on the weekend
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आजादी के अमृत महोत्सव में ताजमहल समेत सभी स्मारकों में 15 अगस्त तक निशुल्क करने के आदेश के बाद पहले वीक एंड पर शनिवार को ताजमहल में भारी भीड़ रही। प्रवेश टिकट न होने के कारण शनिवार को मुख्य गुंबद पर प्रवेश के लिए कतार रही तो वहीं नीचे चमेली फर्श पर पूरा गोल चक्कर कतार में लगकर पर्यटकों को ऊपर गुंबद पर जाना पड़ा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के मुताबिक करीब 60 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने शनिवार को ताजमहल में प्रवेश किया।


 
शनिवार को ताजमहल के अंदर और बाहर सैलानियों का सैलाब उमड़ आया। इससे पहले ताज में प्रवेश के लिए 500 मीटर लंबी कतार में इंतजार करना पड़ा। लाइन में लगने से लेकर बाहर निकलने तक पर्यटकों को चार से पांच घंटे का समय लग गया। 

More than 60 thousand tourists visited the Taj Mahal free on the weekend
ताजमहल में लगी पर्यटकों की कतार - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में चमेली फर्श और मुख्य गुंबद पर लगभग चार साल बाद ऐसी कतार नजर आई है। कोरोना काल से पहले क्रिसमस की छुट़्टियों में ऐसी भीड़ थी, जिसके बाद एएसआई ने प्रवेश शुल्क के बाद 200 रुपये का टिकट मुख्य गुंबद की कब्रें देखने के लिए लगा दिया था। तब गुंबद पर भीड़ में कमी आई थी, लेकिन निशुल्क होने के कारण शनिवार को 60 हजार से ज्यादा लोग ताज पर पहुंचे। 
More than 60 thousand tourists visited the Taj Mahal free on the weekend
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि वीक एंड पर भीड़ का आकलन करने के बाद जो समस्याएं आ रही हैं, उनके निदान की योजना बनाकर लागू की जाएगी। व्यवस्थाओं में सोमवार से कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो मुख्य गुंबद पर पर्यटकों का प्रवेश नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
More than 60 thousand tourists visited the Taj Mahal free on the weekend
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के अलावा आगरा किलो, सिकंदरा स्मारक, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला स्मारक में भी पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिला, जिसके कारण पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी।  बता दें कि पहली बार ऐसा हुआ है, जब इतनी लंबी अवधि तक ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है। 
विज्ञापन
More than 60 thousand tourists visited the Taj Mahal free on the weekend
तिरंगामय रोशनी से जगमग हुआ आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
अब आजादी के अमृत महोत्सव में आगरा के स्मारकों पर तिरंगामय लाइट की अद्भुत छटा बिखर रही है। आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला और सिकंदरा स्मारक को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया है। शाम होते ही ये स्मारक जगमगा उठते हैं। ताजमहल सुरक्षा कारण से इस महोत्सव में शामिल नहीं किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed