{"_id":"5d1d98558ebc3e3cc560cd27","slug":"monsoon-likely-to-hit-agra-and-up-west-next-two-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, मानसून करा रहा इंतजार, जानें कब होगी राहत की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, मानसून करा रहा इंतजार, जानें कब होगी राहत की बारिश
Thu, 04 Jul 2019 11:40 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बुधवार शाम बूंदाबांदी तो हुई पर उमस भरी गर्मी से निजात दिलाने वाले मानसून का अब भी इंतजार है। यह आठ दिन लेट हो चुका है। ताजनगरी में मानसून के दस्तक देने की तय तारीख 26 जून है। सुल्तानपुर में अटकने के बाद मानसूनी बादलों ने इधर का रुख किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच जुलाई तक यहां मानसून की बारिश होने के आसार हैं।
उमस भरी गर्मी से पर्यटक बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को उमस के कारण अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री भी ज्यादा रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। उमस का स्तर 68 फीसदी पर रहा। शाम को चार बजे के बाद मौसम में बदला। तेज हवाएं चलीं और बूंदाबांदी हुई, लेकिन उमस से राहत नहीं मिली।
काले बादलों के बीच ताजमहल का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादलों ने लुकाछिपी शुरू कर दी, लेकिन उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में मानसून के बादल आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भिगो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मानसून की रेखा मजबूत होकर उत्तराखंड को पहुंच गई है, लेकिन पश्चिमी से दक्षिणी उत्तर प्रदेश के बीच यह मामूली रूप से ही बढ़ी है। ऐसे में अनुमान है कि अगले 48 घंटों में यानी पांच जुलाई तक मानसूनी बादल आगरा को भिगो देंगे।
विज्ञापन
बारिश के बाद ताजमहल का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
मानसून ने कब-कब की देर
साल तारीख
2018 27 जून
2017 12 जुलाई
2016 7 जुलाई
2015 3 जुलाई
2014 24 जून
साल तारीख
2018 27 जून
2017 12 जुलाई
2016 7 जुलाई
2015 3 जुलाई
2014 24 जून