फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग बना तालाब, महापौर ने जाना हाल

Wed, 03 Jul 2019 02:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Jul 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
water logging at national highway of agra delhi
आगरा-दिल्ली हाईवे पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित नयति हॉस्पिटल के पास सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर पानी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इससे राजमार्ग पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शिकायत पर पहुंचे महापौर ने नगर निगम की टीम को लगाकर राजमार्ग से पानी की निकासी का काम शुरू कराया।
water logging at national highway of agra delhi
आगरा-दिल्ली हाईवे पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर जलभराव के मुद्दे को अमर उजाला ने 24 जून के अंक में उठाया था। महापौर नवीन जैन पहुंचे और नगर निगम की टीम को बुलाया। दो सीवर जेटिंग मशीन से सड़क पर भरे करीब 40 हजार लीटर पानी को ककरैठा के नाले में फिंकवाया। साथ ही प्राधिकरण के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
water logging at national highway of agra delhi
नगर निगम को महापौर ने दिए समस्या समाधान के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
मेयर नवीन जैन ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए तेग बहादुर कॉलोनी से ककरैठा होते हुए यमुना में गिरने वाले नाले से राजमार्ग के नाले को जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण के साथ-साथ नगर निगम की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
water logging at national highway of agra delhi
राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी के भरने की समस्या आज की नहीं है। लगभग आठ साल पहले इसकी शुरुआत हुई थी। तब तत्कालीन जिलाधिकारी अजय चौहान ने हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान निकालें। लेकिन, समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
water logging at national highway of agra delhi
राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
जरा सा पानी भरने पर एक तरफ की सड़क से वाहनों का निकलना दुश्वार हो जाता है। इस स्थान पर पड़ने वाले एक पेट्रोल पम्प पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जलभराव की समस्या का स्थाई हल नहीं तलाश किया गया तो आने वाले मानसून में समस्या और नासूर बन सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed