फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: एसपी ऑफिस के बाहर पुलिसकर्मी की बाइक से बंदरों ने निकाली शराब की बोतल, जानिए फिर क्या हुआ

Wed, 23 Nov 2022 11:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
Monkeys took out liquor bottle from policeman bike outside SP office in Agra
बाइक में लगे बैग से शराब की बोतल निकालते बंदर - फोटो : अमर उजाला

आगरा में बंदरों का उत्पात किसी से छिपा नहीं है। ताजमहल में पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं। शहर में लोग परेशान हैं और कलक्ट्रेट में अफसर और पुलिसकर्मी। इस बार बंदरों के उत्पात का अजब मामला सामने आया है। कलक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कार्यालय के बाहर खड़ी एक पुलिसकर्मी की बाइक के बैग से बंदरों ने शराब की बोतल निकाल ली। मौके पर मौजूद होमगार्डों ने जब बंदरों को बोतल निकालते देखा तो उसके पीछे दौड़ पड़े। इस पर बंदर बोतल छोड़कर भाग गए। जानकारी होने पर जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचा तो होमगार्ड ने उसे बोतल लौटा दी। बंदरों की हरकत देख वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 



इनसे क्या दुश्मनी थी: आगरा में किसी ने बोरी में बंदकर फेंके 16 पिल्ले, किसी ने पांच पिल्लों को बोरवेल में डाला

Monkeys took out liquor bottle from policeman bike outside SP office in Agra
जमीन पर पड़ी खराब शराब की बोतल - फोटो : अमर उजाला
बंदरों द्वारा पुलिसकर्मी की बाइक से शराब की बोतल निकालने की घटना मंगलवार शाम की बताई गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी किसी काम से कलेक्ट्रेट आया था। उसने अपनी बाइक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय के बाहर खड़ी कर दी। इसके बाद अंदर चला गया। 
Monkeys took out liquor bottle from policeman bike outside SP office in Agra
बाइक में लगे बैग से शराब की बोतल निकालते बंदर - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी के कार्यालय में प्रवेश करते ही उसकी बाइक पर बंदर बैठ गए। बंदरों ने बाइक में लगा बैग खोल लिया। बैग के अंदर अंग्रेजी शराब की बोतल रखी हुई थी। बंदरों ने बोतल को निकाल लिया। डिब्बे से बोतल भी बाहर निकाल ली, लेकिन ढक्कन को खोल नहीं पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monkeys took out liquor bottle from policeman bike outside SP office in Agra
बैग में बोतल रखता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कार्यालय के बाहर मौजूद एक होमगार्ड की नजर शराब की बोतल पकड़े बंदरों पर पड़ी। उसने बंदरों को भगाया। इस पर बंदर बोतल छोड़कर भाग गए। इसके बाद होमगार्ड ने शराब की बोतल पुलिसकर्मी को लौटा दी।   
विज्ञापन
Monkeys took out liquor bottle from policeman bike outside SP office in Agra
गाड़ी में बैठे बंदर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कलेक्ट्रट परिसर में उत्पाती बंदर डीएम नवनीत चहल की एस्कॉर्ट गाड़ी में भी उत्पात मचा चुके हैं। यह मामला एक अक्तूबर का है। कुछ बंदर कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ी में घुस गए थे। बंदरों ने गाड़ी में रखी कागजात फाड़ दिए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed