{"_id":"63071cad4d073c2fdf117de3","slug":"monkey-funny-video-in-tajmahal-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: बंदर की ये हरकत कर देगी हंसते-हंसते लोटपोट, फव्वारे का पानी बंद करने के लिए किया कुछ ऐसा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: बंदर की ये हरकत कर देगी हंसते-हंसते लोटपोट, फव्वारे का पानी बंद करने के लिए किया कुछ ऐसा...
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल पर बंदर की शरारत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंदर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वृंदावन में डीएम का चश्मा छीनने और दरोगा की टोपी उड़ाने के बाद बंदर की एक अजीब हरकत ताजमहल पर देखने को मिली। ताजमहल के सेंट्रल टैंक के फव्वारे को बंद करने के लिए बंदर ने जो हरकतें की, उसे देख आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। बंदर फव्वारे का पानी बंद करने के लिए लगातार कोशिश करता रहा। कभी फव्वारे के ऊपर बैठ जाता, तो कभी उसे अपने हाथों से ढक लेता, लेकिन उसकी समझ में ये नहीं आ रहा था कि आखिर पानी को किस तरह बंद किया जाए।
बंदर की शरारत का ये वीडियो हो रहा है जमकर वायरल
बंदर की इस शरारत को देखकर पर्यटक भी उसे गौर से देखने लगे। बंदर का ये खेल काफी देर तक चला। इस दौरान कुछ लोगों ने बंदर का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
2 of 6
फव्वारा बंद करता बंदर
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर बंदरों की मस्ती कई बार देखने के लिए मिलती है, लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो बेहद ही मजाकिया है। ये वीडियो ताजमहल के सेंट्रल टैंक के फव्वारे का है, जहां एक बंदर चलते फव्वारे के ऊपर बैठ जाता है।
3 of 6
फव्वारे पर बैठा बंदर
- फोटो : अमर उजाला
बंदर के बैठते ही फव्वारे का पानी बंद हो जाता है, लेकिन उसके हटते ही जैसी ही फिर फव्वारे से पानी निकलना शुरू होता है तो वह उछल जाता है। इसके बाद वह फिर उछल कर फव्वारे पर चढ़ता है। इतना ही नहीं वह फव्वारे पर हाथ रखकर भी पानी बंद करने का प्रयास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
थक गया बंदर
- फोटो : अमर उजाला
काफी प्रयास के बाद भी जब पानी बंद नहीं होता है और बंदर की मेहनत बेकार हो जाती है। तो अंत में थककर बंदर पानी में तैरते हुए दूसरी तरफ चला जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
बंदर की शरारत
- फोटो : अमर उजाला
बंदर की फव्वारे के पानी को बंद करने की इस शरारत का वहां मौजूद लोगों और पर्यटकों ने वीडियो बना लिया, जो अब शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।