आगरा में मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में शनिवार को दूसरों की सुरक्षा और सेवा के लिए शक्ति का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजन से शुरुआत की। पुलिस लाइन आगरा में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीड़ित महिलाओं के केस में बेहतर कार्य करने वालीं 12 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एएचटीयू थाना की प्रभारी निरीक्षक कमर सुल्ताना को लखनऊ में सम्मानित किया गया।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी मुनिराज जी. एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव और सीओ कोतवाली अर्चना सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों के साथ ही महिला उत्थान और सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली गैर सरकारी संगठनों की महिलाओं उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों को बुलाया गया था।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
2 of 5
महिला पुलिसकर्मी को सम्मानित करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। उनके केस की विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है। पुलिस महिलाओं को जागरूक भी कर रही है। आश्वासन दिया कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध में कमी लाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस लाइन के प्रशांत मेमोरियल कक्ष में एलईडी के माध्यम से महिलाओं को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
3 of 5
'शक्ति' का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
इनको किया गया सम्मानित
निरीक्षक रंजना सचान, निरीक्षक अलका ठाकुर, एसआई डेजी पंवार, एसआई संगीता सोलंकी, आरक्षी अमिता, नीतू सिंह, गौरी, नीतू, आरती, होमगार्ड उमा और चंदा को सम्मानित किया गया।
4 of 5
महिला पुलिसकर्मी को सम्मानित करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
मिशन शक्ति के तीसरे चरण में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हरीपर्वत स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम नीरजबाला कुलश्रेष्ठ, निरीक्षक कमर सुल्ताना और नीलम सिरसा को सम्मानित किया गया।
5 of 5
एसएसपी को राखी बांधती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वालीं 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, प्रदेश बाल संरक्षण महिला आयोग की सदस्य डॉ. साक्षी बैजल ने शिरकत की।