फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: विश्व की सुंदरियों ने निहारा ताज, स्मारक की सुंदरता ने मोहा मन, दिखा भारतीय अंदाज

Tue, 17 Dec 2019 09:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Dec 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Miss Teen International models visits Taj Mahal
भारतीय अंदाज में विदेशी सुंदरियां - फोटो : अमर उजाला
मिस टीन इंटरनेशनल की प्रतिभागियों ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। भारत सहित 11 देशों की प्रतिनिधि संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती में खो गईं। उन्होंने मुख्य गुंबद के सामने फोटो खिंचवाएं। वहीं, ताज में इतनी सुंदरियों को देख पर्यटक भी इनकी ओर आकर्षित हो गए। उन्होंने इनके साथ सेल्फी ली।
Miss Teen International models visits Taj Mahal
ताज के साये में फोटो खिंचवाती मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
इस बार मिस टीन इंटरनेशनल 2019 की मेजबानी भारत कर रहा है। 19 दिसंबर को गुरुग्राम में यह आयोजन होना है। इसमें भारत सहित 13 देशों की सुंदरियां प्रतिभाग कर रही हैं। 
Miss Teen International models visits Taj Mahal
ताजमहल के बाहर विदेशी सुंदरियां - फोटो : अमर उजाला
आयोजन से पहले प्रतिभागियों ने सोमवार को भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं आयुषी ढोलकिया के साथ ताजमहल देखा। दोपहर लगभग तीन बजे 13 देशों की सुंदरियों में ताज देखने पहुंचीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Miss Teen International models visits Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
भारत के अलावा लाओस, नेपाल, बुसेल्स, मिस्र, वियतनाम, श्रीलंका, फ्रांस, पैराग्वे, फिलीपींस, साउथ अफ्रीका, बोत्सवाना प्रतिनिधियों ने लगभग एक घंटे तक स्मारक का दीदार किया। 
विज्ञापन
Miss Teen International models visits Taj Mahal
ताजमहल के सामने फोटो खिंचवातीं मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
मिस टीन इंटरनेशनल में प्रतिभाग करने वाली 14 से 15 वर्ष की इन सुंदरियों ने ताज परिसर में फोटो सेशन कराया। डायना सीट पर फोटो खिंचवाने की बेताबी इन सुंदरियों में भी दिखी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed