फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में बिटिया की हत्या: तालाब के पास पड़ा मिला खून, घसीटने के निशान, पुलिस ने जुटाए सबूत

Sat, 20 Mar 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 20 Mar 2021 12:20 AM IST
सार

  • किशोरी की हत्या के बाद पानी में शव फेंकने की आशंका
  • कपड़े, सीमेंट का कट्टा और सिगरेट की पन्नी भी मिली  
  • नशा करने वाले पर हत्या का शक

विज्ञापन
Minor Girl Murdered Dead Body Found In Forest Agra Crime News
बिटिया की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी व एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में किशोरी की हत्या के बाद गैलाना गांव के जंगल में उसका शव तालाब में घसीटकर फेंका गया। घटनास्थल पर शव घसीटने के निशान मिले हैं। पास ही खून भी पड़ा था। झाड़ियों के बीच जमीन पर सीमेंट का खाली कट्टा बिछा था। आशंका है कि किशोरी को कट्टे पर लाया गया। उसके शोर मचाने पर मारपीट की गई। हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया। घटनास्थल पर ताजा पीक भी थी। पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस को प्रथम दृष्टया नशा करने आने वाले पर हत्या का शक है। बता दें कि आगरा में सिकंदरा के गांव गैलाना में शुक्रवार को 14 साल की किशोरी की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के जंगल में स्थित तालाब में अर्द्ध नग्न हालत में पड़ा मिला। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर की। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के शव ले जाने पर हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने समझाकर शव को उठवाया। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।  
Minor Girl Murdered Dead Body Found In Forest Agra Crime News
बिटिया की हत्या के बाद मौके पर डाग स्क्वैड व पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
किशोरी के घर से 100 मीटर की दूरी पर जंगल है। इसके बाद 200 मीटर दूरी पर तलाब है। तालाब करीब 20 फुट नीचे है। बबूल के पेड़ों के बीच से संकरे रास्ते से तालाब तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि तालाब की तरफ अधिक लोग नहीं जाते हैं। जिन घरों में शौचालय नहीं है वहां के लोग शौच के लिए जंगल में आते हैं। इसके अलावा कोई नहीं आता है। जंगल के बराबर से आरके पुरम कॉलोनी में बने स्कूल की दीवार है। यहां से स्कूल की बिल्डिंग नजर आती है। पुलिस के अनुसार, तालाब से सौ मीटर पहले ही एक जोड़ी चप्पल और पानी की बोतल पड़ी थी। ये किशोरी की बताई गईं हैं। आशंका है कि किसी ने उसे यहीं से बुरी नीयत से पकड़ा होगा। इस दौरान चप्पल और बोतल पड़ी रह गईं। इसके बाद उसे तालाब की ओर लेकर गया। तालाब से दायीं तरफ पांच मीटर दूर सीमेंट का एक खाली कट्टा पड़ा हुआ था। यह जमीन पर बिछाया गया था। सिगरेट की पन्नी भी पड़ी थी। इस तरह की पन्नी का प्रयोग नशा करने वाले चिलम पीने में करते हैं। 
Minor Girl Murdered Dead Body Found In Forest Agra Crime News
किशोरी की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आशंका है कि किशोरी को लाने के बाद कट्टे पर गिराया गया होगा। उसके विरोध पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। कट्टे से कुछ दूरी पर खून भी था। यह किशोरी का गला दबाने से नाक से निकला होगा। हत्या के बाद शव को तालाब तक घसीटकर लाया गया। इसके बाद फेंक दिया गया। पुलिस जंगल में चिलम पीने वाले और सूखा नशा करने वालों की तलाश कर रही है। गांव के बाहर के लोग जंगल में नहीं आते हैं। ऐसे में गांव के लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Minor Girl Murdered Dead Body Found In Forest Agra Crime News
आगरा में बिटिया की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
दो गांव का है रास्ता
जिस जगह पर घटना हुई, वहां से दो गांव का रास्ता है। एक तरफ कैलाश तो दूसरी तरफ मऊ गांव है। दोनों रास्ते जंगल से होकर ही जाते हैं। जंगल में सीसीटीवी नहीं हो सकते हैं। हालांकि पुलिस की एक टीम गांव से बाहर आने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है। गांव के युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। देखा जा रहा है कि कोई घर से लापता तो नहीं है। किसी की गतिविधि संदिग्ध तो नहीं है। 
 
विज्ञापन
Minor Girl Murdered Dead Body Found In Forest Agra Crime News
जंगल में घूमता रहा डाग स्क्वैड - फोटो : अमर उजाला
जंगल में घूमता रहा डाग स्क्वैड 
जब तक पुलिस घटनास्थल पर आई, तब तक बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके थे। पुलिस ने मौके पर डाग स्क्वैड को बुलाया था। वह घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर ही जंगल में घूमता रहा। भीड़ की वजह से वह ज्यादा दूर नहीं जा सका। फील्ड यूनिट की टीम भी आई थी। तालाब के पास से किशोरी के कपड़े, सिगरेट की पन्नी, सीमेंट का खाली कट्टा, ताजा पीक, खून के छींटे सहित अन्य साक्ष्य जुटाए गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed