फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन कुंभ मेला बैठक में आने वालों का पेड़-पौधे भी करेंगे अभिनंदन, मन मोह लेंगी ये तस्वीरें

Fri, 12 Feb 2021 10:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Feb 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
mathura vrindavan kumbh mela 2021 fine art works on trees in vrindavan
वृंदावन कुंभ बैठक मेला: पेड़ों पर बनाई गईं तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार से पहले कान्हा के ब्रज में यमुना के तट पर आयोजित होने वाली कुंभ मेला बैठक के लिए वृंदावन आने वाले संतों का अभिनंदन यहां के पेड़-पौधे भी करते हुए नजर आएंगे। वृंदावन परिक्रमा मार्ग को सजाने-संवारने के काम में छत्तीसगढ़, पंजाब और नागपुर के युवा कलाकार जुटे हुए हैं। इन कलाकारों ने पेड़ों पर कृष्णलीला से जुड़ी तस्वीरें बनाई हैं, जो परिक्रमा मार्ग पर गुजरने वालों को आकर्षित कर रही हैं। 

mathura vrindavan kumbh mela 2021 fine art works on trees in vrindavan
वृंदावन कुंभ मेला 2021: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए बनाया जा रहा पंडाल - फोटो : अमर उजाला
16 फरवरी से तीर्थनगरी वृंदावन में वैष्णव संतों की कुंभ बैठक होने जा रही है। इससे पूर्व 14 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां आ रहे हैं। इसके लिए वृंदावन को सजाने-संवारने का काम बड़े स्तर पर किया जा रहा है। यहां तक कि कुंभ मेला क्षेत्र से जुड़े परिक्रमा मार्ग को फाइन आर्ट से नया रंग रूप दिया जा रहा है। 
mathura vrindavan kumbh mela 2021 fine art works on trees in vrindavan
वृंदावन कुंभ मेला बैठक: पेड़ पर बनीं तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग को सजाने-संवारने के लिए छत्तीसगढ़, नागपुर और पंजाब के 12 युवा दिन-रात काम कर रहे हैं। परिक्रमा मार्ग के पेड़ों को उनकी आकृति के अनुरूप आकर्षित ढंग से सजाया जा रहा है। किसी पेड़ की आकृति में बंदर नजर आ रहा है तो किसी में दाढ़ी वाला बाबा दिखाई देता है। कई पेड़ गणेशजी की सवारी हाथी के रूप में हैं तो कुछ अजगर और संतों की शक्ल में पेड़ पौधे नजर आ रहे हैं। कुछ पेड़ों में मोर की आकृति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
mathura vrindavan kumbh mela 2021 fine art works on trees in vrindavan
वृंदावन कुंभ मेला बैठक: पेड़ पर बनी साधु की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वीवी आर्ट से जुड़े युवाओं के लीडर लक्ष्मीनारायण तामड़ी बताते हैं कि कुंभ और मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए काम हो रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ से आए सुख सागर चौहान बस्तर आर्ट पर यहां काम रहे हैं। जबकि पंजाब से अनु कुमारी, खुशप्रीत सिंह, लव प्रीत, ब्रजेश कुमार केनवास पर काम कर रहे हैं। एमपी से मयंक साहू, यूपी सौरभ, नागपुर से किरन बानेवार, बालचंद्र राऊत एवं वैभव मेश्राम वर्ली आर्ट के तहत काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
mathura vrindavan kumbh mela 2021 fine art works on trees in vrindavan
वृंदावन कुंभ मेला - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग और मेला क्षेत्र के आसपास जो भी सड़कें हैं, उनकी सफाई का काम भी किया रहा है। सड़क पर पेड़ों की टहनियों को हटाया जा रहा है। झाड़ियों को भी साफ किया जा रहा है, ताकि कुंभ मेला के दौरान संत-महात्मा व जो भी भक्त परिक्रमा करें या उस रास्ते से जाएं तो उन्हें साफ सुथरी सड़क दिखाई दे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed