मथुरा के बसेरा ग्रुप के होटल वृंदावन गार्डन में बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे आग लगने से दो कर्मचारियों की मौके पर मौत हो गई। एक कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद लोगों ने किसी तरह से बाहर निकलकर जान बचाई। बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के चले रहे इस होटल में घटना के वक्त श्रीमद्भागवत कथा सुनने आए करीब 100 श्रद्धालु ठहरे हुए थे। होटल में ताला लगाकर बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसएसपी ने निरीक्षण कर होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
बृहस्पतिवार सुबह जब लोग सोकर उठने की तैयारी में थे, तभी होटल की तीसरी मंजिल में बने गोदाम के अंदर अचानक आग लग गई। देखते ही देखने आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें कमरे से बाहर की ओर आने लगीं। होटल में अफरा तफरी मच गई। होटल के कर्मचारी आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे गए लेकिन आग आसपास के कमरों में फैलती चली गई। सूचना के लगभग एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई।
2 of 6
होटल से निकलती आग की लपटें
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच होटल कर्मचारी पानी गांव निवासी विजेंद्र बाहर आया और जमीन पर गिर गया। डॉक्टरों ने झुलसे कर्मचारी को एंबुलेंस से पहले सौ शैया के संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पर पाया जा सका।
3 of 6
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
आग बुझने के बाद जब दमकल विभाग के अधिकारियों ने होटल का निरीक्षण किया तो स्टोर रूम में दो बुरी तरह झुलसे हुए शव मिले। इनकी शिनाख्त होटल कर्मचारी मांट के दरबै निवासी वीरी सिंह (42) और उमेश निवासी ग्राम-छितौरा, थाना-ढोलना, जिला- कासगंज के रूप में हुई। होटल में ठहरे अधिकांश यात्री हिसार (हरियाणा) के रहने वाले हैं।
4 of 6
एसएसपी अभिषेक यादव
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हुई है, जबकि एक झुलसा है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। कमरे में रखे गद्दे, टेंट का सामान और फाइलें जली हैं। समय पर रहते अग्निशमन विभाग की टीमों ने आग पर काबू पा लिया। इससे होटल में ठहरे करीब 100 लोग बच गए। होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
5 of 6
होटल वृंदावन गार्डन
- फोटो : अमर उजाला
होटल वृंदावन गार्डन के प्रबंधक ऋषि कुंतल का कहना है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है, जहां आग लगी वो कमरा स्टोर रूम है। यहां रजाई-गद्दे रखे थे। इसी कारण आग ने विकराल रूप ले लिया।