{"_id":"5e77a4178ebc3e6f974aecc0","slug":"coronavirus-update-janta-curfew-in-agra-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहत के लिए जाग उठा आगरा, लोग बोले- कोरोना के परास्त होने तक घर से नहीं निकलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत के लिए जाग उठा आगरा, लोग बोले- कोरोना के परास्त होने तक घर से नहीं निकलेंगे
Mon, 23 Mar 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सेहत के लिए ताजनगरी जाग उठी। कोरोना से जंग के लिए शहर से देहात तक के 45 लाख लोग रविवार को सुबह से रात तक घरों में ही रहे। अपने और दूसरों के स्वास्थ्य के लिए रखे गए अभूतपूर्व बंद में चाय की दुकानें, पान के खोखे तक नहीं खुले। हर तरफ सन्नाटे के बीच शाम को पांच बजते ही लोगों ने घंटे, घड़ियाल, तालियां, थालियां और शंख बजाकर सेहत के सैनिकों का आभार जताया। लोगों ने संकल्प लिया है कि कोरोना वायरस के परास्त होने तक रविवार के जनता कर्फ्यू की तरह घर में ही रहेंगे।
Trending Videos
पार्क रहे बंद
- फोटो : अमर उजाला
शहर के पालीवाल पार्क, कमला नगर के सेंट्रल पार्क में सुबह योग करने और टहलने वाले नहीं आए। लोगों में एक ही भावना नजर आई, कोरोना से जंग में कुछ कमी नहीं छोड़नी है। सिकंदरा में स्पेस टॉवर के लोग सुबह न दूध लेने गए और न ही दूधिया आया। महर्षिपुरम में रश्मि यादव ने घर के अंदर ताला लगा दिया ताकि कोई बाहर न जा पाए। देहली गेट पर हर कर्फ्यू में खुली रहने वाली चाय की दुकानों पर सुबह से ताला लटका रहा।
सेहत के सैनिकों को किया सलाम
- फोटो : अमर उजाला
भावना एस्टेट में 20 अपार्टमेंट हैं। इनमें रहने वाले एक हजार से ज्यादा परिवारों ने एक साथ घंटे और तालियां बजाई तो पूरा इलाका गूंज उठा। कमला नगर, दयालबाग, जयपुर हाउस, छावनी, शाहगंज, लोहामंडी, मंटोला, सैयदपाड़ा सहित पूरे शहर में तालियां, शंख, घंटे, घड़ियाल और थालियां ठीक पांच बजे गूंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बजते ही गूंज उठा पूरा शहर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए खंदारी के जूता कारोबारी ने भी शाम पांच बजे अपने घर से तालियां बजाकर स्वास्थ्य कर्मियों, जिला प्रशासन का आभार जताया। परिवार के सदस्यों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी जारी किया। उधर, पांच बजते ही लगातार पांच दिन तक पूरा शहर शंख, घंटा-घड़ियाल, थाली और ताली की ध्वनि से गूंजता रहा।
विज्ञापन
एमजी मार्ग पर सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
कंट्रोम रूम : एमजी रोड से माल रोड तक सिर्फ सन्नाटा
स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में पूरे शहर का सन्नाटा एकसाथ नजर आया। एमजी रोड पर दोपहर एक बजकर तीन मिनट पर सिर्फ एक टाटा-407 थी। पुलिस ने इनसे जानकारी की तो पता चला ये लोग एक व्यक्ति का दाहसंस्कार करके लौटे थे। ठीक इसी समय माल रोड पर न कोई व्यक्ति था और न ही कोई वाहन। एनएच-2 पर दो ट्रक चल रहे थे। दीवानी तिराहा, सूर सदन पर सन्नाटा पसरा था।
स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में पूरे शहर का सन्नाटा एकसाथ नजर आया। एमजी रोड पर दोपहर एक बजकर तीन मिनट पर सिर्फ एक टाटा-407 थी। पुलिस ने इनसे जानकारी की तो पता चला ये लोग एक व्यक्ति का दाहसंस्कार करके लौटे थे। ठीक इसी समय माल रोड पर न कोई व्यक्ति था और न ही कोई वाहन। एनएच-2 पर दो ट्रक चल रहे थे। दीवानी तिराहा, सूर सदन पर सन्नाटा पसरा था।