फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#VoteKaro कान्हा की नगरी में लोकतंत्र की जय-जयकार, जमकर हुई वोटों की बौछार

Thu, 18 Apr 2019 08:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Mathura Lok Sabha Election 2019 Live Voting Mathura News Update Today
संतों ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को कान्हा की नगरी में मंदिरों की मंगला आरती के बाद ही लोग वोट देने के लिए पहुंचे। लोगों ने कान्हा जी का जयकारा लगाया और अपनी सरकार चुनने निकल पड़े। मौसम भी मेहरबान रहा सो हर बूथ पर सुबह से ही बंपर वोटिंग रही। मथुरा में मतदान खत्म होते तक मतदान का आंकड़ा 60 फीसदी के पार पहुंच गया।
Mathura Lok Sabha Election 2019 Live Voting Mathura News Update Today
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
अबकी बार खास बात यह रही कि पुलिस और प्रशासन ने भी खुलकर लोगों को मतदान के लिए अपना सहयोग दिया। लोग अपनी दुपहिया और चौपहिया गाड़ियों से वोट डालने बूथ तक पहुंचे। सुरक्षा के नाम पर किसी को बिना वजह परेशान नहीं किया गया। 
Mathura Lok Sabha Election 2019 Live Voting Mathura News Update Today
मतदान के लिए वृद्धा को लेकर परिजन - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं भी सज-धज कर परिवार, सगे संबंधियों और पड़ोसियों के साथ बूथ तक पहुंचीं। बूढ़े-बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। वो भी सुबह से तैयार हो गए थे कि बच्चे उन्हें समय से बूथ पर ले जाएं और वे भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कर सकें। जो चलने-फिरने में असमर्थ थे उन्हें परिवारवाले गाड़ी, व्हीलचेयर और गोद में लेकर बूथ तक पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Lok Sabha Election 2019 Live Voting Mathura News Update Today
बूथ के बाहर महिला मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
कृष्णा नगर, चंदन वन कालोनी, मोतीकुंज, सिविल लाइंस, चौक बाजार, छत्ताबाजार, डीग गेट, जयसिंहपुरा और डैंपियर नगर में बनाए गए मतदान केंद्रों पर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी गजब का उत्साह रहा। किसान हो या व्यापारी, दादा हो या चाचा जी, हर कोई उत्साह में रहा। 
विज्ञापन
Mathura Lok Sabha Election 2019 Live Voting Mathura News Update Today
मतदान करने जातीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लोग बोले कि अच्छी सरकार चुनने के लिए घरों से निकलना जरूरी है। उधर, अबकी महिलाओं और युवाओं के साथ बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। कई बूथों पर वोटों की रौनक देखने के लिए छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी अपने परिवार के साथ पहुंचते रहे। बच्चे वोट डालने के लिए लगी लोगों की भीड़ और अंगुली पर स्याही लगी देख उत्सुक हो रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed