{"_id":"5a90432a4f1c1bb0098b4ae1","slug":"mathura-before-lathmar-holi-laddu-holi-was-played-in-barsana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लठामार से पहले राधे के आंगन में यूं बरसा लड्डुओं की होली का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लठामार से पहले राधे के आंगन में यूं बरसा लड्डुओं की होली का आनंद
Sat, 24 Feb 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बरसाना (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बरसाना (मथुरा)
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
लड्डू होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नंदबाबा के लाला श्रीकृष्ण ने बरसाने की राधारानी का होली का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इस खबर के आने के साथ ही बरसाना के राधारानी मंदिर में उल्लास छा गया। खुशी में लड्डू बरसाए जाने लगे। रंग और गुलाल से आसमान रंगीन हो गया। देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालु इस आनंद में सराबोर हो गए।
2 of 6
लड्डू होली
- फोटो : अमर उजाला
गोस्वामीजनों के समाज गायन के मध्य ढप, ढोल, पखावज आदि वाद्य यंत्रों की तान पर नृत्य होने लगा। नंदगांव के पांडे के नृत्य ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। पांडे के स्वागत के लिए लाडलीजी मंदिर में लड्डओं का भंडारण किया गया।
3 of 6
लड्डू होली
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु भी इस होली के आनंद को लेने के लिए अपने साथ लड्डू ले गए। होली के रसियाओं पर नृत्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं उमड़ पडे़। नृत्य के दौरान ही गोस्वामी समाज के लोगों ने पांडा को लड्डू दिए तो उसने इन लड्डुओं को खाने के बजाय भक्तों की और उछालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लड्डू होली
- फोटो : अमर उजाला
इसी के साथ लड्डू होली शुरू हो गई। मंदिर के गोस्वामियों और श्रद्धालुओं ने लड्डू लुटाना शुरू कर दिया। लड्डुओं को देख श्रद्धालुओं में इनको लूटने की होड़ मच गई। इस दौरान एक-दूसरे के ऊपर भी लड्डुओं की बरसात करने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
लड्डू होली
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना की लड्डू होली के लिए लाडली मंदिर के साथ ही बाजार में भी लड्डुओं को तैयार कराया जाता है। एक सप्ताह पूर्व से ही इन लड्डुओं को बनाना शुरु कर दिया जाता है। इन्हें दुकानों पर आकर्षक ढंग से सजाया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।