सिक्किम सड़क हादसे में शहीद हुए एटा के लांस नायक भूपेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर को गांव ताजपुर अद्दा में पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। जब तक सूरज चांद रहेगा भूपेंद्र तुम्हारा नाम रहेगा, जैसे नारे गूंज उठे। शहीद की पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवहन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और जिले के अफसरों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शहीद भूपेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।
{"_id":"63a842a2b30a3a35cd4fed54","slug":"martyr-bhupendra-singh-funeral-with-state-honors-in-etah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद को दी अंतिम विदाई: तिरंगे में लिपटकर आया एटा का लाल, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद को दी अंतिम विदाई: तिरंगे में लिपटकर आया एटा का लाल, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम
Sun, 25 Dec 2022 06:18 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
शहीद के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के जवान लेकर आए शहीद का पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही गांव में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। प्रशासन और पुलिस की ओर से जरूरी इंतजाम किए जा रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद सेना के वाहन से शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा भूपेंद्र तुम्हारा नाम रहेगा नारे गूंजने लगे।
शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए पेड़ पर चढ़े युवक
- फोटो : अमर उजाला
शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग उमड़े। कई युवक पेड़ों पर तक चढ़ गए। पड़ोस के मकानों की छतों पर भी जनसमूह पहुंच गया। करीब एक घंटे तक पार्थिक शरीर को घर में रखा रहा। इसके बाद घर के सामने ही बने अंत्येष्टि स्थल पर शहीद को पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने शहीद को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
अंत्येष्टि स्थल पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एसएसपी उदयशंकर सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, सेवानिवृत आईएएस अवधेश राठौर आदि ने शहीद भूपेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से आए जवानों ने गारद के साथ बंदूकों से शहीदों को सलामी दी गई। शरीद के छोटे भाई राजन ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि परिजनों को प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग नौकरी दी जाएगी। वहीं गांव की सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा।