फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांके बिहारी दर्शन की नई व्यवस्था: नव वर्ष से पहले उमड़ी भक्तों की भीड़, पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

Sun, 25 Dec 2022 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
New system of Banke Bihari Darshan Before the new year crowd of devotees police and administrative officers to
बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बडे़ दिन से पहले बिहारी जी के दर्शन को वृंदावन पहुंचे भक्तों को सहूलियत पूर्वक दर्शन कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। खुद एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने भक्तों से दर्शन के उपरांत मंदिर परिसर और आसपास एकत्रित न होने के आग्रह किया। सिटी मजिस्ट्रेट सहित पांच मजिस्ट्रेट मंदिर के गेटों पर मुस्तैद रहे। यहां तक कि भक्तों की व्यवस्थिति लाइन लगाने के लिए एनसीसी कैडेट्स व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी सहायता ली गई।


नए साल से पहले बिहारी जी के दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए शनिवार से नई व्यवस्था को प्रभावी कर दिया गया। मंदिर से लगभग एक किलोमीटर दूर नए बैरिकेड लगाकर भीड़ नियंत्रित की गई। भक्तों को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश दिया गया। मंदिर के प्रमुख द्वारों के साथ भीड़ से जुडे़ स्थलों की व्यवस्था सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे के नेतृत्व में अन्य डिप्टी कलक्टर संभालते दिखे। इसके बावजूद शाम को  व्यवस्थाएं भीड़ के दबाव में लड़खड़ाती दिखीं।
New system of Banke Bihari Darshan Before the new year crowd of devotees police and administrative officers to
बांकेबिहारी मंदिर में एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर से जुड़ी सड़कों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन स्थानों पर बैरिकेड लगाकर लोगों को रोक रोककर लाइन में रवाना किया गया। यह बैरीकेड हरिनिकुंज चौराहे से विद्यापीठ चौराहे, बांकेबिहारी पाठशाला से विद्यापीठ चौराहा और जुगलघाट पर लगाए गए। सड़क को लोहे की रैलिंग से दो हिस्सों में बांट दिया गया। एक हिस्से से लोगों को मंदिर की ओर भेजा जा रहा था, तो दूसरे हिस्से को आम लोगों के निकलने के लिए छोड़ा गया। वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि मंदिर तक पहुंचते पहुंचते भीड़ एकजुट हो गई। इस भीड़ को मंदिर परिसर में नियंत्रित और बाहर निकालने में सुरक्षाकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। 
New system of Banke Bihari Darshan Before the new year crowd of devotees police and administrative officers to
भक्तों की भीड़ के नियंत्रित करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष की तैयारियों को लेकर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही एसएसपी ने शनिवार को श्रद्धालुओं से संवाद किया और सुरक्षाकर्मियों को सहूलियत, सलीका और सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं में मारपीट की घटना के बाद शनिवार को एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने मंदिर की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने श्रद्धालुओं से संवाद कर मंदिर व्यवस्था में बेहतरी के सुझावों को भी जाना। वहां काफी देर तक खड़े श्रद्धालुओं को हाथ जोड़कर मंदिर से बाहर जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
New system of Banke Bihari Darshan Before the new year crowd of devotees police and administrative officers to
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी तरफ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सलीके से पेश आने, उन्हें सहूलियत प्रदान करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का पाठ पढ़ाया। राजभोग आरती के समय लगभग आधा घंटे से अधिक मंदिर परिसर में रहे एसएसपी ने मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों के साथ ही कंट्रोल रुम से लेकर सीसीटीवी तक की पड़ताल की। 
 
विज्ञापन
New system of Banke Bihari Darshan Before the new year crowd of devotees police and administrative officers to
बांकेबिहारी मंदिर में एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

पार्किंग पर मनमानी वसूली

वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पार्किंग के नाम पर मनमानी वसूली हो रही है। छटीकरा मार्ग स्थित मल्टी लेवल पार्किंग पर मनमाना किराया वसूला जा रहा है। यहां वाहनों को पार्क करने के नाम पर घंटों के हिसाब से किराया लिया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने इसकी शिकायत एसपी यातायात से भी की है। श्रद्धालुओं का कहना है कि गाड़ियों से 100 रुपए प्रति घंटा की वसूली की जा रही है। दिल्ली के रोहिणी निवासी गौरव बंसल ने बताया कि उन्होंने शनिवार को अपनी कार को मल्टी लेवल पार्किंग पर पार्क की। यहां मौजूद कर्मचारियों ने उनसे पूछा कि कितनी देर में लौटोगे। प्रत्येक घंटे के सौ रुपये लगेंगे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो पार्किंग संचालक और उसके लोगों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed