{"_id":"5d5f86428ebc3e6c6b6281fb","slug":"major-security-in-mathura-on-sri-krishna-janmashtami-mahotsav-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी: कृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा में अभेद सुरक्षा, भक्तों को जन्मस्थान पर ऐसे मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी: कृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा में अभेद सुरक्षा, भक्तों को जन्मस्थान पर ऐसे मिलेगा प्रवेश
Fri, 23 Aug 2019 12:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सुरक्षा ड्यूटी में भीड़ कंट्रोल और मेला कराने में एक्सपर्ट फोर्स को लगाया गया है। आगरा जोन, प्रयागराज और कानपुर के साढ़े तीन हजार जवानों के कंधे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। अत्याधुनिक हथियारों से लैस यह जवान चौकस नजरों से मुस्तैदी के साथ अपने प्वाइंटों पर शुक्रवार की शाम से नजर आएंगे। जबकि सादा वर्दी में भी जवान संदिग्धों पर नजरें गढ़ाए रहेंगे। 24 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
जन्मस्थान के बाहर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गोविंदनगर गेट से कृष्णभक्त प्रवेश कर सकेंगे। दर्शन के बाद इन कृष्णभक्तों को मुख्य द्वार से निकलना होगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन का आने वाले वीआईपी को आवासीय गेट से प्रवेश मिलेगा।
वाच टावरों पर हथियारों से लैस सुरक्षा जवान
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चहुंओर बनाए गए 16 वाच टावरों पर सुरक्षा जवान हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। दूरबीन और अत्याधुनिक हथियारों से लैस कृष्णभक्तों के बीच चल रहे संदिग्धों पर यह जवान पैनी नजर रखेंगे। वायरलैस सेटों से लैस जवान तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे। जन्मस्थान के कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों पर मंदिर में प्रवेश से लेकर निकल रहे कृष्णभक्तों पर भी कड़ी नजरें होंगी।
ये भी पढ़ें: मथुराः भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का 'साक्षी' बनेगा ब्रज, तीन दिन रहेगी जन्मोत्सव की धूम
ये भी पढ़ें: मथुराः भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का 'साक्षी' बनेगा ब्रज, तीन दिन रहेगी जन्मोत्सव की धूम
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचीं कृष्णभक्त
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दर्शन को आने वाले कृष्णभक्त अपने सामान को बनाई गई पार्किंग स्थल स्थलों या फिर सामान घर पर रखकर आएं। बैग और चप्पल के बिना ही प्रवेश मंदिर में हो सकेगा। ज्वलनशील पदार्थ भी प्रतिबंधित होगा।
ये भी पढ़ें: जन्माष्टमीः जन्मस्थान पर आने वाले कृष्ण भक्तों के लिए खुशखबर, इतने बजे तक होंगे दर्शन
ये भी पढ़ें: जन्माष्टमीः जन्मस्थान पर आने वाले कृष्ण भक्तों के लिए खुशखबर, इतने बजे तक होंगे दर्शन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
यह रहेगी सुरक्षा
एएसपी-पांच, सीओ-16, इंस्पेक्टर/एसएचओ-30, एसआई-220, मुख्य आरक्षी-200, सिपाही-1000, महिला इंस्पेक्टर-5, महिला एसआई-15, महिला सिपाही-200, टीआई-1, टीएसआई-10, ट्रैफिक मुख्य आरक्षी-50, ट्रैफिक सिपाही-50, एलआईयू इंस्पेक्टर-3, एलआईयू एसआई-30, एलआईयू मुख्य आरक्षी-16, एलआईयू सिपाही-5, एलआईयू महिला सिपाही-10, पीएसी-10 कंपनी, एटीएस कमांडो-15। अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी का कहना है कि सुरक्षा की पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नजर आएंगे। कृष्णभक्तों को आसानी से दर्शन हो सकेंगे।