{"_id":"5cb57ff8bdec2213f10df3c0","slug":"lok-sabha-elections-2019-candidates-profile-on-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव को लेकर फेसबुक ने शुरू किया यह फीचर, एक क्लिक पर देखें प्रत्याशी की प्रोफाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव को लेकर फेसबुक ने शुरू किया यह फीचर, एक क्लिक पर देखें प्रत्याशी की प्रोफाइल
अंकित गुप्ता, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में होने वाले चुनावों में सोशल मीडिया अहम भूमिका अदा करने लगा है। इसके चलते सोशल मीडिया के विभिन्न एप चुनाव की हर खबर अपने यूजर्स तक पहुंचा रहे हैं। यदि आप भी सोशल मीडिया यूजर हैं और खासकर फेसबुक के तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए फेसबुक ने कई फीचर्स अपडेट किए हैं। इसमें एक फीचर फेसबुक ने इलेक्शन-2019 का भी अपडेट किया है। इससे आप अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों की संख्या और उनके बारे में भी जानकारी कर सकते हैं।
2 of 5
फेसबुक
- फोटो : pexels.com
फेसबुक द्वारा शुरू किए गए नए फीचर में 2019 लोकसभा चुनाव के प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण की ही डिटेल है। प्रथम चरण का तो मतदान भी हो चुका है। वहीं द्वितीय और तृतीय चरण का नामांकन कार्य पूर्ण है।
3 of 5
facebook
नामांकन और मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही फेसबुक उन क्षेत्रों के लिए फीचर डेवलप करता जाएगा। इसमें ब्रज क्षेत्र के आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा और फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशियों की डिटेल नजर आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फेसबुक एप पर 2019 इलेक्शन का फीचर
यदि आपने हाल ही में फेसबुक अपडेट नहीं किया है तो सबसे पहले फेसबुक अपडेट करें। अपडेट होने के बाद फेसबुक के पहले पेज के ऊपर दायीं ओर दिखाई देने वाली तीन लाइनों को टच करें। इसे टच करते हुए फेसबुक के कई फीचर दिखाई देंगे। इसमें सबसे ऊपर इलेक्शन-2019 का फीचर दिखेगा।इसको टच करने पर आगे के ऑप्शन बताएगा। इसमें अपने प्रदेश और फिर लोकसभा क्षेत्र का नाम और संख्या डालते ही आपके प्रत्याशियों की डिटेल नजर आने लगेगी।
विज्ञापन
5 of 5
फेसबुक एप पर प्रत्याशियों के नाम
फेसबुक के इस फीचर पर पहुंचने पर आपको प्रत्याशियों की डिटेल तो दिखाई देने लगेगी लेकिन यदि प्रत्याशी फेसबुक यूजर नहीं है तो सिर्फ उसका नाम और जिस पार्टी से चुनाव लड़ रहा है, वो नजर आएगा। लेकिन प्रत्याशी के फेसबुक यूजर होने पर उसकी पूरी जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं। इस दशा में उसकी तस्वीर भी सामने नजर आएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।