{"_id":"5ce6c8aebdec2207786b9dd1","slug":"lok-sabha-election-result-mulayam-singh-yadav-won-from-mainpuri-lok-sabha-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: 'धरतीपुत्र' की धरती पर थम गई मोदी की सुनामी, कायम रहा मुलायम का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: 'धरतीपुत्र' की धरती पर थम गई मोदी की सुनामी, कायम रहा मुलायम का जलवा
Fri, 24 May 2019 06:22 PM IST
मुकेश कुमार
नीलेश शर्मा, अमर उजाला, मैनपुरी
नीलेश शर्मा, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 May 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मोदी की सुनामी में भी मैनपुरी का किला बचा लिया। मुलायम ने कुल पांचवी और लगातार चौथी जीत दर्ज की। हालांकि जीत के चौके में 2014 के मुकाबले वोटों का अंतर कम रहा।
मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव
- फोटो : पीटीआई
सपा कार्यकर्ता इस बार सबसे बड़ी जीत होने की उम्मीद लगाए थे। कारण था बसपा से गठबंधन। 24 साल बाद माया और मुलायम एक मंच पर आए थे। 19 अप्रैल को ऐतिहासिक रैली हुई थी। जीत का अंतर कम होने से सपाई थोड़े मायूस हैं लेकिन बदायूं में धर्मेन्द्र यादव, फिरोजाबाद में अक्षय यादव और कन्नौज में डिंपल यादव की हार को देखते हुए मुलायम की जीत को बड़ा माना जा रहा है।
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्ष 1996 से कब्जा चला आ रहा है। वर्ष 1996 में पहली बार मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने चुनाव लड़ा और 52 हजार वोट से जीत हासिल की। इसके बाद उनकी जीत का आंकड़ा बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
वर्ष 2019 के चुनाव में जीत के आंकड़े में गिरावट आई है। सपा-बसपा के बीच गठबंधन होने से पार्टी नेता और कार्यकर्ता सपा संरक्षक की जीत पांच लाख वोटों के आसपास होने का दावा कर रहे थे। खुद मंच से पार्टी नेताओं ने एलान किया था कि मुलायम सिंह को यहां से ऐतिहासिक जीत मिलेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
विज्ञापन
प्रेम सिंह शाक्य और मुलायम सिंह यादव (फाइल)
कब कितने वोट से जीते मुलायम
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव- 524926
भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य- 430537
जीत का अंतर - 94389
लोकसभा चुनाव वर्ष 2014
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव - 595455
भाजपा प्रत्याशी शत्रुघन सिंह चौहान - 231117
जीत का अंतर - 364338
लोकसभा चुनाव वर्ष 2009
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव - 392308
बसपा प्रत्याशी विनय शाक्य - 219239
जीत का अंतर 173069
लोकसभा चुनाव वर्ष 2004
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव - 460470
बसपा प्रत्याशी अशोक शाक्य - 122600
जीत का अंतर 337870
लोकसभा चुनाव वर्ष 1996
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव - 273303
भाजपा प्रत्याशी उपदेश सिंह चौहान - 221345
जीत का अंतर - 51958
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव- 524926
भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य- 430537
जीत का अंतर - 94389
लोकसभा चुनाव वर्ष 2014
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव - 595455
भाजपा प्रत्याशी शत्रुघन सिंह चौहान - 231117
जीत का अंतर - 364338
लोकसभा चुनाव वर्ष 2009
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव - 392308
बसपा प्रत्याशी विनय शाक्य - 219239
जीत का अंतर 173069
लोकसभा चुनाव वर्ष 2004
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव - 460470
बसपा प्रत्याशी अशोक शाक्य - 122600
जीत का अंतर 337870
लोकसभा चुनाव वर्ष 1996
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव - 273303
भाजपा प्रत्याशी उपदेश सिंह चौहान - 221345
जीत का अंतर - 51958