{"_id":"5efab77f8ebc3e43351cf10a","slug":"locusts-tiddi-dal-attacks-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Locusts Attack: आगरा के ऊपर 'पाकिस्तानी आफत', पेड़-पौधों का किया ये हाल, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Locusts Attack: आगरा के ऊपर 'पाकिस्तानी आफत', पेड़-पौधों का किया ये हाल, सहमे लोग
Wed, 01 Jul 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
पेड़ों का हुआ यह हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से आईँ असंख्य टिड्डियों के दल ने ताजनगरी पर हमला बोल दिया। सोमवार रात से शहर के ऊपर टिड्डी दल मंडरा रहा है। मंगलवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली तो आसमान पर टिड्डियों का झुंड देखकर सहम गए। जो लोग पार्कों में टहलने गए, उन्हें पेड़ों पर टिड्डियां मिलीं। पेड़-पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है। शहर में टिड्डी दल पर कीटनाशक छिड़काव के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में भी कृषि विभाग की टीमें तैनात गई हैं।
शहर के पालीवाल पार्क में टिड्डियां
- फोटो : अमर उजाला
टिड्टी दल ने सोमवार शाम को जिले में प्रवेश किया। रात तकरीबन नौ बजे शहर के बीचोंबीच स्थित पालीवाल पार्क पर टिड्डियों ने हमला बोल दिया। रामबाग, शांता टॉवर, मोतिया की बगीची में टिड्डियां घरों के अंदर घुस गईं। महिलाओं ने इन्हें भगाने के लिए बर्तन बजाए। बड़ी-बड़ी टिड्डियों को देखकर लोग दहशत में आ गए।
संबंधित खबर: Locust Attack: मथुरा में ढाई घंटे तक मंडराया टिड्डी दल, किसानों की सतर्कता से बची फसल
संबंधित खबर: Locust Attack: मथुरा में ढाई घंटे तक मंडराया टिड्डी दल, किसानों की सतर्कता से बची फसल
पेड़ों पर टिड्डी दल
- फोटो : अमर उजाला
रात में टिड्डी दल कुछ इलाकों में दिखा, लेकिन सुबह पूरे शहर में टिड्डियां ही टिड्डियां नजर आईं। लोग सोशल मीडिया पर टिड्डी दल के फोटो, वीडियो शेयर करने लगे। लोगों ने बताया कि करीब आठ घंटे से शहर के ऊपर टिड्डियां मंडरा रही हैं।
संबंधित खबर: ब्रज में टिड्डी दल के घुसने से खलबली, आगरा समेत इन जिलों के ऊपर से गुजरी आफत
संबंधित खबर: ब्रज में टिड्डी दल के घुसने से खलबली, आगरा समेत इन जिलों के ऊपर से गुजरी आफत
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि दल के क्षेत्र को देखकर साफ है कि इसमें 200 करोड़ से अधिक टिड्डियां हैं। ये टिड्डियां 10 से 12 किमी के एरिया तक फैल चुकीं हैं। पालीवाल पार्क में पेड़-पौधों पर बैठ गईं। टिड्डियों को नष्ट कराने के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है।
संबंधित खबर: पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने बरबाद की फसलें, 'चट' किया हरियाली प्रोजेक्ट, पीछे-पीछे दौड़े अफसर
संबंधित खबर: पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने बरबाद की फसलें, 'चट' किया हरियाली प्रोजेक्ट, पीछे-पीछे दौड़े अफसर
विज्ञापन
आसमान में टिड्डी दल
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद से टूंडला होते हुए टिड्डी दल ने एत्मादपुर में प्रवेश किया। यहां से होते हुए नुनिहाई, रामबाग से टिड्डियां अलग-अलग झुंड में बंट गईं। छोटे-छोटे दल विजय नगर, वजीरपुरा, संजय प्लेस, पीर कल्याणी, गधापाड़ा, एमजी रोड तक फैल गईं।