फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउनः श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश के दर्शन नहीं कर सकेंगे भक्त, मंदिरों के पट बंद

Sun, 12 Jul 2020 01:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 Jul 2020 01:20 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के लॉकडाउन के आदेश के बाद मंदिर प्रबंधन ने लिया फैसला
 

विज्ञापन
Lockdown In Up: Sri Krishna Janmasthan And Dwarkadhish Mandir Will Close
श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर का मुख्य द्वार बंद - फोटो : ANI
प्रदेश सरकार के दो दिन के लॉकडाउन की घोषणा का असर कान्हा की नगरी मथुरा के मंदिरों पर भी पड़ा है। 11 और 12 जुलाई को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद रहेंगे। शनिवार की सुबह मंदिरों में भक्तों का प्रवेश नहीं दिया गया। 


ये भी पढ़ें- आगरा में रहेगी तीन दिन पूर्ण तालाबंदी, आपातकाल के लिए वेंडर्स, खुलेंगी केवल ये दुकानें
Lockdown In Up: Sri Krishna Janmasthan And Dwarkadhish Mandir Will Close
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : Amar Ujala

श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान ने प्रदेश सरकार के लॉकडाउन के आदेश का पालन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 11 और 12 जुलाई को मंदिर बंद रहेगा। मंदिर में बाहरी श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
 

Lockdown In Up: Sri Krishna Janmasthan And Dwarkadhish Mandir Will Close
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में मंदिरों में दैनिक सेवा पूजा प्रतिदिन की तरह अंदर जारी रहेगी। मंदिर में भक्तों का प्रवेश बंद रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown In Up: Sri Krishna Janmasthan And Dwarkadhish Mandir Will Close
मंदिर में द्वारिकाधीश महाराज का भव्य श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन की अवधि में द्वारिकाधीश महाराज भी भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेश व डॉक्टर बागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार 11 और 12 जुलाई को ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के पट बंद रहेंगे। 
 
विज्ञापन
Lockdown In Up: Sri Krishna Janmasthan And Dwarkadhish Mandir Will Close
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
दो दिन बंद के दौरान मंदिर में अंदर ही अंदर सेवा चलती रहेगी। 13 जुलाई को प्रात: 10 से 11 तक व सायंकाल छह से सात बजे तक विधिवत रूप से भक्तों को दर्शन होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed