फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown Update : कोरोना की जंग में लोगों की मदद के लिए उतरी सेना, स्कूल बसें भी लगीं

Mon, 30 Mar 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in Agra News Latest Update Indian Army vehicles run to help of migrant workers
सेना के वाहन में जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पैदल आने और यहां से जाने वालों का सिलसिला जारी है। लॉकडाउन में इन लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन वाहनों की व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है, लेकिन इतनी भीड़ है कि रोडवेज बसें भी नाकाफी हैं। ऐसे में प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए सेना आगे आई है। उधर, प्रशासन ने स्कूल बसों को लगाया है। 
Lockdown in Agra News Latest Update Indian Army vehicles run to help of migrant workers
आगरा आईएसबीटी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शनिवार को फंसे हुए लोगों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज की 375 बसें चलाईं गई थीं, लेकिन यात्री लेकर सिर्फ 75 बसें ही गईं। शहर के आईएसबीटी, ईदगाह और आगरा फोर्ट बस अड्डे पर रातभर लोगों की भीड़ रही। रविवार सुबह भी घर जाने वालों की संख्या कम नहीं हुई है। 
Lockdown in Agra News Latest Update Indian Army vehicles run to help of migrant workers
स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह व एसएसपी बबलू कुमार ने शहर में पैदल आए बाहरी मुसाफिरों को उनके राज्य की सीमा तक भेजने का इंतजाम किया। लोगों को ले जाने के लिए स्कूल बसों को लगाया गया है। आईएसबीटी, ईदगाह और आगरा फोर्ट बस अड्डे पर लोगों को लेकर स्कूल वाहन रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown in Agra News Latest Update Indian Army vehicles run to help of migrant workers
सेना के वाहन - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बार्डर अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है यहां से कितने लोग भेजे जा रहे हैं। दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, राजस्थान से आए मुसाफिरों को उनकी सीमा तक पहुंचने के लिए सेना के 10 ट्रक लगाए गए हैं।  
विज्ञापन
Lockdown in Agra News Latest Update Indian Army vehicles run to help of migrant workers
टैंकर की छत पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में मुसीबत का बोझ लेकर पैदल आए लोगों की अपनी-अपनी मजबूरी है। हर कोई अपने घर पहुंचना चाहता है। कई लोग तो जान जोखिम में डालकर घर जा रहे हैं। जिन लोगों को जगह नहीं मिली, वो वाहनों की छतों पर बैठ गए। आगरा से पेट्रोलियम के टैंकर की छत पर भी बैठकर लोग गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed