फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउनः ड्रोन कैमरों से निगरानी, बिना मास्क के निकले लोगों की आई शामत

Sun, 19 Jul 2020 12:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 Jul 2020 12:35 PM IST
सार

बिना मास्क के घर से निकले, 347 के चालान, 37 हजार से अधिक रुपये वसूले
 

विज्ञापन
Lockdown In Agra Monitoring From Drone Cameras
हरीपर्वत चौराहा - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में शनिवार को पुलिस ने सख्ती की। बिना मास्क के घर से निकले 347 लोगों के चालान किए। वहीं बेवजह आने पर 1623 वाहनों के चालान किए। दो वाहनों को सीज किया है। एक मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं आगरा के नोडल अधिकारी डीजी कारागार आनंद कुमार ने शनिवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि हर थाने के टॉप टेन अपराधियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। थानाध्यक्ष के अपराधियों पर की गई कार्रवाई की सीओ समीक्षा करें। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बढ़ाई जाए। आगरा में कोरोना संक्रमण के केस शुरूआत में अधिक थे, लेकिन अब स्थिति कंट्रोल में है। दो दिन के लॉकडाउन में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाए। किसी को बिना मास्क के घर से न निकलने दें। बिना मास्क और हेलमेट वालों के चालान काटे जाएं।  
Lockdown In Agra Monitoring From Drone Cameras
वाहन चालकों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को लॉकडाउन के दौरान निकले 5019 वाहनों को चेक किया गया। बेवजह निकलने पर शमन शुल्क के रूप में 18,400 रुपये की वसूली की गई। वहीं बिना मास्क निकलने पर जुर्माने के रूप में 37,850 रुपये की वसूली की गई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 19 के चालान हुए। उनसे 5,550 रुपये जुर्माना राशि ली गई। 
 
Lockdown In Agra Monitoring From Drone Cameras
लॉकडाउन के दौरान लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में अब तक 2094 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें आरोपी 2,334 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वाहन भी 4.92 लाख तक चेक किए जा चुके हैं। 14,1473 वाहनों के चालान किए गए। 2,554 वाहनों को सीज किया जा चुका है। मास्क नहीं पहनने पर अब तक 13,430 के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown In Agra Monitoring From Drone Cameras
ड्रोन कैमरों से निगरानी - फोटो : अमर उजाला
डीजी जेल आनंद कुमार आगरा दो दिन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जेल भेजने के बाद भी पुलिस प्रभावी कार्रवाई करे। उनके खिलाफ साक्ष्य संकलन करके कोर्ट में पेश करे, जिससे उन्हें सजा मिल सके। अपराधियों की जमानत नहीं होने देने का काम भी पुलिस का है। अभियोजन पक्ष जितना मजबूत होगा बदमाश उतना ही खौफ खाएंगे। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों से भी वार्ता की। 
 
विज्ञापन
Lockdown In Agra Monitoring From Drone Cameras
थानों के निरीक्षण के दौरान डीजी कारागार आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
डीजी कारागार आनंद कुमार ने थाना हरीपर्वत, कोतवाली और एत्माद्दौला का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय भी देखे। वह संतुष्ट नजर आए। उन्होंने थानों में हिस्ट्रीशीटरों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। कोतवाली में बाजार में पैदल भ्रमण भी किया। पुलिस कर्मियों से बातचीत की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed