{"_id":"5f094a1e504ff803e604b56e","slug":"lockdown-again-in-agra-zone-due-to-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: एक बार फिर ठहरी जिंदगी, बाजारों में सन्नाटा, सड़कें सूनसान, तस्वीरों में देखें ब्रज का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: एक बार फिर ठहरी जिंदगी, बाजारों में सन्नाटा, सड़कें सूनसान, तस्वीरों में देखें ब्रज का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए आगरा मंडल में एक बार फिर लॉकडाउन लागू हो गया है। शुक्रवार की रात 10 बजे से लागू हुई पाबंदियां सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेंगी। दो दिन के लॉकडाउन में पुलिस को सख्ती से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार की सुबह से इसका असर दिखाई दे रहा है। बाजारों में सन्नाटा पसरा है। सड़कें सूनसान है। तस्वीरों में देखिए आगरा मंडल का हाल...
2 of 6
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सख्ती का असर शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक है। किरावली, फतेहाबाद में बाजार बंद हैं। पिनाहट में पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और बेवजह बाहर वालों को चेतावनी दी। फतेहपुर सीकरी में पुलिस सख्ती बरत रही है। बात करें शहर की तो यहां आवश्यक सेवाओं को छोड़कर संपूर्ण तालाबंदी है। सभी बाजार बंद हैं। हालांकि कुछ गली-मोहल्लों में सुबह-सुबह सब्जी वाले दिखाई दिए।
3 of 6
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि अगर किसी को इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाना है या रेल पकड़नी है तो वह जा सकता है। इसी तरह कोई ट्रेन से आया है तो घर तक जा सकता है। ऐसे लोगों को रेल टिकट दिखाना होगा, यह ही पास का काम करेगा। अन्य लोगों का आवागमन पूर्णत प्रतिबंधित है। न दफ्तर खुलेंगे और न ही बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस जगह जगह तैनात है। दो दिन का ही लॉकडाउन है, इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे घरों के अंदर ही रहें। नियमानुसार मेडिकल स्टोर खुले हैं, दूध की आपूर्ति भी सुचारू रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
फिरोजाबाद लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में लॉकडाउन के चलते शहर के प्रमुख रास्ते बैरियर लगाकर सील कर दिए गए हैं। बाजार बंद हैं। शहर के प्रमुख मंदिर भी बंद हैं। पुलिस जगह-जगह तैनात है। बेवजह घर से निकल रहे लोगों को पुलिस वापस लौटा रही है। मथुरा, कासगंज, एटा और मैनपुरी में भी पूर्ण तालाबंदी है। पुलिस प्रशासन ने सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने का दावा किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।