फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें दरोगा और सिपाही को किस बेरहमी से पीटा, शराब माफिया ने पार की क्रूरता की सारी हदें

Wed, 10 Feb 2021 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Feb 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
liquor mafia ruthlessly beating sub-inspector and soldier in Kasganj see photos
कासगंज में पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना इलाके के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी के जंगल के इलाके में शराब माफिया के द्वारा हुए जानलेवा हमले की वारदात की जानकारी होने पर पुलिस अफसर सकते में आ गए। वारदात के शिकार हुए पुलिसकर्मियों के लहुलूहान हालात और अनगिनत वार हमलावरों की क्रूरता की गवाई दे रहे थे। घटना में सिपाही की मौत हो गई है वहीं, दारोगा ही हालत गंभीर बनी हुई है।
liquor mafia ruthlessly beating sub-inspector and soldier in Kasganj see photos
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
दोनों ही पुलिसकर्मियों के हाल इतने खराब थे कि कोई भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। उनके अंडर गारमेंट पूरी तरह से खून से लथपथ थे। सबसे पहले पुलिस कौम्बिंग के दौरान दरोगा अशोक कुमार लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले तो पुलिसकर्मी उन्हें कंधों के सहारे जंगल से बाहर की ओर लेकर आए और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। 
 
liquor mafia ruthlessly beating sub-inspector and soldier in Kasganj see photos
पुलिसकर्मियों की बाइक और वर्दी - फोटो : अमर उजाला
दरोगा के मिलने के करीब एक घंटे बाद लहूलुहान अवस्था में सिपाही मिला। जिसे चारपाई पर डालकर पुलिसकर्मी जंगल के बाहर सड़क पर लेकर पहुंचे और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। हालांकि सिपाही देवेंद्र की मौत हो गई। हमलावरों की क्रूरता को लेकर हर कोई उन्हें कोसता नजर आ रहा था। सिपाही और दरोगा के हाथ पैरों में गंभीर चोटें थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
liquor mafia ruthlessly beating sub-inspector and soldier in Kasganj see photos
घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लोगों का अनुमान था कि लाठी डंडों के अलावा भाले, स्टील की रॉड व अन्य हथियारों से जमकर मारा गया है। हमलावरों की क्रूरता को लेकर हर कोई उन्हें कोस रहा था। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के अलावा एसपी, एएसपी, सीओ व कई थानों के प्रभारी मौजूद थे। हर कोई हमले की इस घटना से बेहद आहत नजर आ रहा था।
 
विज्ञापन
liquor mafia ruthlessly beating sub-inspector and soldier in Kasganj see photos
घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी मामले की जानकारी
पुलिसपार्टी पर हमले के मामले की जानकारी जिले के अफसरों ने एडीजी और आईजी को सहित पुलिस मुख्यालय को भी दी। अफसर बराबर इस घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय अधिकारियों से लेते रहे। देर रात्रि उच्च अधिकारियों के पहुंचने की सूचना थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed