फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजलि हत्याकांड के बाद दहशत में है गांव लालऊ, 100 से अधिक छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ा

Sat, 22 Dec 2018 01:13 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 22 Dec 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
lalau village's girl left school after sanjali murder case in agra
गांव लालऊ की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा में संजलि हत्याकांड के पांच दिन बाद भी गांव लालऊ में दहशत का माहौल है। गांव की बेटियां ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। वे सहमी हुई हैं, क्योंकि संजलि को जिंदा जलाने वाले हमलावर अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। यहां तक आरोपियों का अब तक कोई सुराग भी नहीं लगा है। वारदात से सहमे परिजन अपनी बेटियों को स्कूल पढ़ने के लिए नहीं भेज रहे हैं। 

संजलि हत्याकांड के बाद दहशत में है गांव लालऊ, 100 से अधिक छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ा

lalau village's girl left school after sanjali murder case in agra
साइकिल से स्कूल जातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
गांव लालऊ की 100 से अधिक लड़कियां पढ़ती है। इनमें ज्यादातर छात्राओं को पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ता है। संजलि की हत्या के पांच दिन बीतने के बाद भी गांव की लड़कियां स्कूल नहीं जा रही हैं। अभी भी दहशत बनी हुई है। उनका कहना  है कि जब तक संजलि को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक वे स्कूल नहीं जाएंगीं। 

संजलि हत्याकांड के बाद दहशत में है गांव लालऊ, 100 से अधिक छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ा

lalau village's girl left school after sanjali murder case in agra
लालऊ गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस हत्यारों का पता लगाकर उन्हें नहीं पकड़ पाती है, तो हमारी बेटियां घर पर ही बैठी रहेंगी। आखिर उन्हें भेजें भी तो किस भरोसे, जैसे संजलि को जलाया वैसे ही हमारी बेटी को भी जला दिया तो कौन जिम्मेदार होगा? आखिर हत्यारे अभी खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड के बाद दहशत में है गांव लालऊ, 100 से अधिक छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ा

lalau village's girl left school after sanjali murder case in agra
संजलि के पिता - फोटो : अमर उजाला
संजलि के पिता हरेंद्र ने कहा कि उन्होंने बेटियों की फीस भरने के लिए कर्ज तक लिया, कभी हिम्मत नहीं टूटी लेकिन अब डर लग रहा है, अभी बेटियों को स्कूल नहीं भेजेंगे। अगर संजलि के हत्यारे नहीं पकड़े गए तो उसकी बीएससी में पढ़ने वाली बड़ी बहन अंजलि की पढ़ाई आगे नहीं बढ़ पाएगी। 
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड के बाद दहशत में है गांव लालऊ, 100 से अधिक छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ा

lalau village's girl left school after sanjali murder case in agra
संजलि की मां अनीता - फोटो : अमर उजाला
संजलि की मां अनीता ने भी यही कहा कि हम सभी से कहते हैं कि बेटा-बेटी में फर्क न करो, बेटियों को भी पढ़ाओ, लेकिन अब कैसे कहें? अगर किसी मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्ती दिखाएं तो पुलिस 24 घंटे में हत्यारों को ढूंढ निकालती है, फिर हमारी बिटिया के मामले में देरी क्यों हो रही है? 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed