{"_id":"5c2b72e4bdec22570e790905","slug":"lakhs-of-devotees-offer-worship-at-temples-of-mathura-vrindavan-on-new-year-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा/वृंदावन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 01 Jan 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
प्रेम मंदिर वृंदावन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा में नव वर्ष 2019 का स्वागत भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में आस्था और विश्वास के पुष्प अर्पित कर किया गया। कान्हा की नगरी में लाखों की तादाद में लोग जुटे। किसी ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई तो किसा ने वृंदावन के मंदिरों में भगवान के दर्शन किए। वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, राधाकुंड और गोकुल में भारी भीड़ रही। वृंदावन तो पूरी तरह से जाम रहा। प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक चार से पांच लाख लोग नया साल मनाने के लिए मथुरा में आए हैं।
नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें
2 of 9
new year wishes
- फोटो : अमर उजाला
31 दिसंबर को ही लोगों के मथुरा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सारे होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं भरी हुई थीं। 1 जनवरी 2019 का दिन भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन से शुरू हुआ। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी गईं। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा है। लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन किए और नूतन वर्ष में सबकी खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें
3 of 9
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नए साल पर ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। वर्ष 2019 के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और अपने आराध्य के श्रीचरणों में वंदना की। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मंदिर के सेवायतों ने परिसर में सुगंधित इत्र का छिड़काव भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें
4 of 9
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह मंदिर के पट खुलने से पूर्व ही मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, मंदिर के पहुंचने की गलियां और मुख्य रास्तों पर भीड़ के कारण तिलभर स्थान नहीं बचा। पट खुलने के साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रवेश किया। मंदिर प्रांगण भक्तों से खचाखच भर गया। भक्त अपने आराध्य के दर्शन पाकर धन्य हुए।
विज्ञापन
नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें
5 of 9
वृंदावन में आस्था का जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन की अव्यवस्थाओं के कारण साल के पहले दिन अपने आराध्य के दर्शन करने आए भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए किए गए सभी इंतजाम ध्वस्त हो गए। मंदिर में सुरक्षा के लिए लगाया गया पुलिस फोर्स भीड़ के आगे असहाय दिखा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।