फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा में आस्था, परंपरा और लोककला का संगम, देखिए कान्हा के जन्मोत्सव की अद्भुत तस्वीरें

Sat, 24 Aug 2019 08:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Aug 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
krishna janmashtami 2019 celebrations in Mathura
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी मथुरा में शनिवार को आस्था, परंपरा और लोककलाओं का अद्भुत और अलौलिक संगम हुआ। एक तरफ गोविंदा आला रे की गूंज ब्रजवासियों को आनंदित कर रही थी तो दूसरी ओर झारखंड का आदिवासी नृत्य कान्हा के भक्तों को रोमांचित कर रहा था। पहली बार ब्रज की इस पावन धरा पर देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी लोक कलाओं का प्रदर्शन कर कृष्ण भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
krishna janmashtami 2019 celebrations in Mathura
दही हांडी कार्यक्रम का हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोविंद नगर स्थित रामलीला मैदान में श्री कृष्णोत्सव में महाराष्ट्र के कलाकारों की दही हांडी को छूने की हो रही जोर आजमाइश को देख लोग अचंभित हुए। मुंबई के कलाकार आला रे आला के गीत पर बार बार मानव मीनार बनाकर हांड़ी को छूने का प्रयास करते और हर बार उनकी यह मेहनत रह जाती। 
krishna janmashtami 2019 celebrations in Mathura
जन्माष्टमी पर देशभक्ति का रंग - फोटो : अमर उजाला
कई बार की कोशिश के बाद 12 वर्ष का बच्चा मानव मीनार के माध्यम से दही हांडी तक पहुंचा। इस आयोजन ने ब्रजवासियों को सबसे अधिक रोमांचित किया। लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट कलाकारों में जोश का संचार कर रही थी। जैसे ही उसने दही की हांडी फोड़ी पूरा मैदान गोविंदा आला रे की गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
krishna janmashtami 2019 celebrations in Mathura
जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, मणिपुर, असोम, केरल और ऑडिसा की महिला कलाकारों का नृत्य और झारखंड के कलाकारों की अपने वेश में पारंपरिक नृत्य की शैली ने भी लोगों को आकर्षित किया। शाम को शुरू हुए इस आयोजन ने कृष्णोत्सव में आए लोगों को आनंदित कर दिया। ब्रज के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
krishna janmashtami 2019 celebrations in Mathura
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ब्रज के मठों, मंदिरों के साथ घर-घर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कान्हा के जन्म को लेकर घर-घर में तैयारियां की गईं। कान्हा के स्वागत के लिए घरों में मंदिरों को सजाया गया। खिलौने सजाए गए। ब्रजवासियों ने सुबह पूजा-अर्चना कर उपवास रखा। कान्हा का जन्माभिषेक किया कान्हा के जन्म की बधाइयां गूंजती रही।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed