फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी: 'नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की', नंदगांव में गूंजी कान्हा के जन्म की बधाई

Sat, 24 Aug 2019 06:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Aug 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
janmashtami nandotsav 2019 celebrations in Nandgavan
स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजे कृष्ण और बलराम - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्म का जश्न नंदगांव में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। नंदभवन में स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान होकर कृष्ण और बलराम ने भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान नंदभवन 'नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की' से गूंज उठा।
janmashtami nandotsav 2019 celebrations in Nandgavan
कान्हा के जन्मोत्सव पर रोशनी से नहाया नंदभवन - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्माष्टमी पर नंदभवन को भव्य रूप से सजाया गया। हर कोई धोती, बगल बंदी, पीतांबर पहन माथे पर चंदन लगा नंदोत्सव की मस्ती में मस्त होना चाहता था। बरसाना के गोपों का नंदगांव के गोपों ने स्वागत किया। 
janmashtami nandotsav 2019 celebrations in Nandgavan
नंदभवन में बधाई गाते लोग - फोटो : अमर उजाला
जगमोहन में नंदगांव-बरसाना के गोपों ने समाज गायन कर पहले तो नंद यशोदा को, फिर एक दूसरे को कृष्ण जन्म की बधाई दी। इस दौरान रंगीली आज बाजै अरी हेरी मां, बाजे बधाइयां बे सेइयां नंद दे दरबार, सुख बरसै री हेली जसुमति महल में आदि का गायन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
janmashtami nandotsav 2019 celebrations in Nandgavan
बांस पर चढ़कर बधाई देता गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
नंद महल में प्रतीकात्मक मल्ल युद्ध हुआ। इसके बाद नंदगांव-बरसाना के लोगों का हास-परिहास शुरू हुआ। नंदभवन में एक गोस्वामी (भांड स्वरूप) ने 15 फीट ऊंचे बांस पर चढ़ कर कृष्ण-बलराम की ओर मुखकर 'तुम उदार सरिस देत न द्रव्य समार, ढांढ़ी हूं कुल चंद कौ आयौ नंद दरबार' का गायन कर बधाई दी। 
विज्ञापन
janmashtami nandotsav 2019 celebrations in Nandgavan
भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति देते संगीताचार्य राधारमण गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
संगीताचार्य राधारमण गोस्वामी एवं दिनेश गोस्वामी की जोड़ी को श्रोताओं ने जमकर सराहा। इस दौरान जशोदा जायौ ललना में वेदन मे सुनि आई, कान्हा जनम सुनि आई रे मैया दे दो बधाई, बाजे-बाजे री बधाई नंदगांव मगन भये नर नारी, यशोदा मईया के भयो नंद लाल बधाई आदि भजनों का गायन किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed