फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज हत्याकांड: डीएम के कंधे पर सिर रख फफक पड़े शहीद के पिता, बोले- शहादत का बदला चाहिए

Wed, 10 Feb 2021 01:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Feb 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
kasganj news: martyr constable devendra singh father wants revenage
कासगंज हत्याकांड: डीएम ने शहीद के पिता को गले लगाकर बंधाया ढांढस - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले में शराब माफिया के हमले में मारे गए सिपाही देवेंद्र सिंह को पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। इससे पूर्व बुधवार की सुबह शहीद के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम हाउस पर सिपाही के पिता महावीर सिंह से जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मुलाकात की। इकलौते बेटे की शहादत से पिता के आंसू नहीं थम रहे थे। उन्होंने रोते हुए कहा कि मेरा एक ही बेटा था। शराब माफिया ने उसे भी छीन लिया। इसका बदला चाहिए। जिलाधिकारी ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 

kasganj news: martyr constable devendra singh father wants revenage
कासगंज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सिपाही देवेंद्र सिंह आगरा जिले के गांव नगला बिंदू (थाना डौकी) के रहने वाले थे। वह कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा में तैनात थे। मंगलवार शाम को दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र सिंह क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने गए थे। यहां शराब माफिया ने हमला कर सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। दरोगा अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप हो गए। उनका इलाज चल रहा है। 


kasganj news: martyr constable devendra singh father wants revenage
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
आगरा के गांव नगला बिंदू निवासी सिपाही देवेंद्र सिंह के पिता महावीर सिंह किसान हैं। देवेंद्र उनके इकलौते बेटे थे। जवान बेटे की मौत से उनको गहरा सदमा लगा है। शहीद की पत्नी, मां और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। देवेंद्र की मासूम बेटियां पिता की शहादत से अंजान है। बड़ी बेटी वैष्णवी तीन साल की, जबकि छोटी बेटी महज तीन महीने की है। मां को रोता देख बेटी वैष्णवी बार-बार यही पूछ रही है कि पापा घर पर कब आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
kasganj news: martyr constable devendra singh father wants revenage
कासगंज हत्याकांड: डीएम ने शहीद के पिता को गले लगाकर बंधाया ढांढस - फोटो : अमर उजाला
गांव के लोगों ने बताया कि सिपाही देवेंद्र सिंह बहादुर बेटे थे। वह हमेशा कहते थे कि उन्होंने खाकी वर्दी रौब दिखाने के लिए नहीं पहनी है। देवेंद्र की शहादत से पूरे गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि दो मई को उनकी बहन की शादी है। उससे पहले ही घर का चिराग बुझ गया। उधर, कासगंज में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे महावीर सिंह बेटे का शव देकर फफक पड़े। जिलाधिकारी ने गले लगाकर उन्हें सांत्वना दी। 
विज्ञापन
kasganj news: martyr constable devendra singh father wants revenage
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह की बेटी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में पुलिस टीम पर हमले ने बिकरू कांड की याद ताजा कर दी। वहां गैंगस्टर विकास दुबे ने दबिश देने आई पुलिस पर हमला किया था। बिकरू कांड पर मुख्यमंत्री योगी ने बेहद सख्त रुख अपनाया था। कासगंज की घटना को भी उन्होंने गंभीरता से लिया है। एडीजी अजय आनंद के नेतृत्व में शराब माफिया पर कार्रवाई का अभियान शुरु किया गया है। बुधवार की सुबह सिपाही की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed