{"_id":"5e9487148ebc3e76c83e2e32","slug":"kasganj-corona-posotive-case-was-quarantine-update-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज में संक्रमित युवक के परिवार में संचालित है आटा चक्की, घर में रहते हैं कई किराएदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में संक्रमित युवक के परिवार में संचालित है आटा चक्की, घर में रहते हैं कई किराएदार
Tue, 14 Apr 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने के बाद मोहल्ले में पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के गली कायस्थान के युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से नगर में खलबली मच गई है। सहावर गेट इलाके के लोग तो काफी भयभीत हैं। संक्रमित युवक के परिवार में आटा चक्की संचालित है। लोग यहां से आटा खरीदकर ले जाते हैं। वहीं, युवक जिस मकान में रहता है, उसमें कई किराएदार भी हैं। 20-25 लोग बच्चों सहित उसी घर में रहते हैं। वहीं युवक खुद नमकीन, बिस्किट आदि का कारोबार करता है। अब प्रशासन सभी की सूची तैयार कर रहा है।
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान खाद्य आपूर्ति से जुड़ा होने के कारण उसके परिवार में निरंतर काम होता रहा। इसकी प्रारंभिक हिस्ट्री सामने आने पर लोगों की चिंताएं और बढ़ गईं। सहावर गेट इलाके में तो जब पुलिस, प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर नजारा देखने लगे। हर किसी के चेहरे पर भय दिखाई देने लगा।
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कार्रवाई के लिए पहुंचे कासगंज के पुलिस-प्रशासनिक अफसर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नगला अब्दाल का युवक भी होम क्वारंटीन रहकर गांव में ही रह रहा था और वह रुटीन में घरेलू कामकाज के अलावा खेतीबाड़ी के काम निपटा
रहा था। नगला गोयती का युवक अलीगढ़ में मोटर मैकेनिक का काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही लॉकडाउन के बाद जिले में आया था। युवक के परिवार में सात लोग हैं। गांव की आबादी भी करीब दो हजार से अधिक है। गोयती गांव में भी सनसनी के हालात हैं।
रहा था। नगला गोयती का युवक अलीगढ़ में मोटर मैकेनिक का काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही लॉकडाउन के बाद जिले में आया था। युवक के परिवार में सात लोग हैं। गांव की आबादी भी करीब दो हजार से अधिक है। गोयती गांव में भी सनसनी के हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज पुलिस ने सील किया पूरा इलाका
- फोटो : अमर उजाला
होम क्वारंटीन थे, लेकिन रवैया था लापरवाह जिन तीनों को होम क्वारंटीन करने का दावा किया गया है। बावजूद ये अपने कामकाज कर रहे थे, घूम फिर भी रहे थे। लोगों में संक्रमण के लिए इनकी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। अब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी इनका पूरा ब्यौरा तैयार करने में जुटे हैं। कौन-कौन लोग इनके संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने लगाए बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
यह सब जानने के बाद प्रशासन के द्वारा गंभीरता से पूरी हिस्ट्री तैयार की जा रही है जिससे उन लोगों का परीक्षण भी कराया जा सके जो उनके संपर्क में आए हैं। अभी प्रशासन ऐसे किसी निष्कर्स पर नहीं पहुंच पाया है कि कितने लोगों का परीक्षण कराया जाएगा और कितने लोगों को क्वारंटीन किया जाए। प्रशासन और चिकित्सा विभाग इसको लेकर चिंतित है और तत्काल ही प्रशासनिक स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारियों की बैठक करके आगे की कार्रवाई के निर्णय लिए जाने पर विचार किया जा रहा है।