शिक्षिका अनामिका शुक्ला के धुंधले दस्तावेजों ने प्रदेश के 25 जिलों के अधिकारियों को धोखा दे दिया। उसके दस्तावेजों में छपी फोटो स्पष्ट नहीं होने के कारण पहचान ही नहीं हो सकी है। महज रोल नंबर के आधार पर ही सत्यापन होते रहे और उसकी जगह कोई और नौकरी करता रहा। मानव संपदा पोर्टल पर जब शिक्षकों की आईडी फीडिंग का काम शुरू हुआ तब एक ही नाम से कई जगह नौकरी करने का मामला सामने आया। कासगंज में गिरफ्तार युवती अनामिका के नाम से नौकरी कर रही थी।
2 of 6
आरोपी शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों मानव संपदा पोर्टल पर आईडी फीडिंग हुई तो एक ही नाम से 25 शिक्षिकाओं की नौकरी अलग अलग जिलों में सामने आई। इतना ही नहीं इन सभी की आईडी भी एक ही थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। दो दिन पहले ही लखनऊ से परियोजना निदेशक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अंजलि अग्रवाल को पत्र भेजकर कासगंज में अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी कर रही शिक्षिका की जांच के निर्देश दिए।
3 of 6
आरोपी शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को पुलिस ने शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बीएसए ने अलग-अलग जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका के दस्तावेजों से कासगंज की शिक्षिका के दस्तावेजों का मिलान किया तो सभी दस्तावेजों में अनामिका की तस्वीर काफी धुंधली मिली। शैक्षिक दस्तावेजों और अन्य पहचान पत्रों पर लगे फोटो से स्पष्ट मिलान नहीं हो पा रहा, जबकि अनामिका शुक्ला के नाम से जो दस्तावेज हैं, वे असली ही हैं।
4 of 6
आरोपी शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
बीएसए ने फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अनामिका शुक्ला के सभी दस्तावेज और उसके मूल प्रमाण पत्र निकलवाए हैं। अब मूल पहचान पत्रों और शैक्षिक दस्तावेजों से जांच होगी कि आखिर कौन से दस्तावेज असली हैं और कौन से दस्तावेज फर्जी हैं। यह तो तय है कि 25 में से 24 जगह अनामिका के फर्जी दस्तावेजों से नौकरी ली गई है।
5 of 6
बीएसए कार्यालय में आरोपी शिक्षिका से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका ने गिरफ्तारी के बाद भी अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र विभाग को उपलब्ध नहीं कराए। विभाग ने उसके प्रमाणपत्रों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा गौरव कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कासगंज राजेंद्र बोरा, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल को शामिल किया गया है। यह समिति प्रमाणपत्रों की जांच कर तय करेगी की शिक्षिका ने नौकरी में जो प्रमाण पत्र लगाए हैं, वो असली हैं या फर्जी।