{"_id":"5da47b6b8ebc3e0140319719","slug":"karwa-chauth-vrat-2019-shubh-muhurat-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बार करवा चौथ पर बन रहा दिव्य योग, सुहागिनों के लिए होगा बेहद फलदायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार करवा चौथ पर बन रहा दिव्य योग, सुहागिनों के लिए होगा बेहद फलदायी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुहागिनों का पर्व करवा चौथ 17 अक्तूबर को है। इस बार करवा चौथ पर दिव्य योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र और मंगल का विशेष योग है। यह संयोग करवा चौथ के पूजन को और अधिक मंगलकारी बना रहा है। इस बार मार्कण्डेय और सत्यभामा योग भी बन रहा है, जो सुहागिनों के लिए विशेष लाभकारी है।
2 of 5
करवा चौथ 2018
मथुरा के आचार्य श्यामदत्त चतुर्वेदी के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का होना अपने आप में अद्भुत संयोग है। मान्यताओं के अनुसार यह योग चंद्रमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा है। सुहागिनों के लिए यह बेहद फलदायी है। इस योग से दुख नष्ट होंगे ही साथ दरिद्रता दूर होगी।
3 of 5
करवा चौथ
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह 6.48 बजे चतुर्थी शुरू होगी, जो अगले सुबह 7.29 बजे तक रहेगी। व्रत सुबह 6.21 बजे से रात 8.18 बजे तक रहेगा। व्रत का समय 13 घंटे 56 मिनट रहेगा। इस बार चंद्रमा 17 अक्तूबर रात 8.18 बजे निकलेगा। उन्होंने बताया कि इस बार रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाएगा। सुहागिनों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
करवा चौथ को लेकर बाजार भी सज चुके हैं। मथुरा के होलीगेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार कृष्णा नगर, आगरा रोड, कोतवाली रोड सहित शहर के छोटे-बड़े सभी बाजार करवा चौथ के लिए सजे हुए हैं। कहीं साड़ी की दुकानों में रंगत है तो कहीं चूड़ियों की खनन सुनाई दे रही है। सड़कों पर भी करवा चौथ से जुड़े सामान की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
करवा चौथ के लिए खरीददारी करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ को लेकर साड़ी की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ रही है। साड़ी दुकानदार हरजीत सिंह बताते हैं कि करवा चौथ पर रौनक तो बढ़ी है, लेकिन बाजार में कुछ मंदी है। उन्होंने बताया कि करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी सबसे अधिक पसंद की जा रही है। वहीं, सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पॉर्लर में भी बुकिंग हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।