फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल्याण सिंह: कासगंज को अपना घर मानते थे पूर्व मुख्यमंत्री, वर्ष 1993 में यहां से जीता था चुनाव

Sun, 22 Aug 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
kalyan singh death news: Kalyan Singh won the election from Kasganj in the year 1993
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का कासगंज जिले से बेहद करीबी रिश्ता था। वह हमेशा समर्थकों के बीच कहते थे कि कासगंज उनका अपना घर है। जिले के लोगों का उनसे काफी लगाव था। जब भी वह यहां आते तो जानकारी मिलने पर लोग उनसे मिलने के लिए एकत्रित हो जाते थे। शनिवार रात को जैसे ही उनके निधन की खबर आई तो जिले में शोक की लहर दौड़ गई। 



संबंधित खबर- कल्याण सिंह: राम मंदिर के लिए कुर्बान कर दी थी सीएम की कुर्सी, जानें क्या था वह किस्सा

कल्याण सिंह ने वर्ष 1993 में कासगंज विधानसभा से चुनाव लड़ा था और विजय प्राप्त की। उन्होंने 1993 में ही अतरौली विधानसभा से भी चुनाव लड़ा था। यहां से भी जीते। दो जगह से निर्वाचित होने के कारण उन्होंने कासगंज विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उपचुनाव हुआ और उन्होंने यहां रहकर उपचुनाव की बागडोर संभाली थी। 

kalyan singh death news: Kalyan Singh won the election from Kasganj in the year 1993
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कासगंज में आना-जाना लगातार बना रहा। वह लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के लिए यहां आते थे। मुख्यमंत्री के तौर पर भी उनका आगमन जिले में हुआ। राजस्थान के राज्यपाल रहते हुए भी वह कई बार यहां आए। शहर में आकर रुकते थे। 
kalyan singh death news: Kalyan Singh won the election from Kasganj in the year 1993
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ भाजपा नेता कुमकुम वार्ष्णेय - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता कुमकुम वार्ष्णेय ने बताया कि हमेशा बाबूजी ने उन्हें बेटी के रूप में माना। उनके परिवार के सुख दुख में हमेशा ही शामिल हुए। कासगंज को हमेशा उन्होंने अपना घर माना। उनके राजनीति के आदर्श मूल्य सदैव लोगों के बीच रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kalyan singh death news: Kalyan Singh won the election from Kasganj in the year 1993
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ पूर्व विधायक नेतराम सिंह - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक स्वर्गीय नेतराम सिंह के परिवार से भी उनके घनिष्ठ रिश्ते थे। जब 1993 में उन्होंने चुनाव लड़ा था  तब पूर्व विधायक नेतराम सिंह ने अपनी सीट से चुनाव लड़ने को उन्हें आमंत्रित किया। 
विज्ञापन
kalyan singh death news: Kalyan Singh won the election from Kasganj in the year 1993
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के साथ डॉ.बीडी राणा - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक नेतराम सिंह के पुत्र डॉ. बीड़ी राणा, प्रवेंद्र राणा का कहना है कि बाबूजी का प्यार हमेशा उनके परिवार को मिला। बाबूजी का लगाव हमेशा यहां के लोगों से रहा। वह कहीं भी रहते थे ,लेकिन जब कासगंज से कोई पहुंच जाता तो उनके चेहरे पर अलग ही खुशी आती थी। वह सभी लोगों के हालचाल की जानकारी लेना नहीं भूलते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed