फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गमगीन माहौल में विदा होकर आई बिटिया ने ससुराल आते ही हासिल किया ये मुकाम

Thu, 11 May 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Thu, 11 May 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
kalpna is brand ambassador of swacch bharat mission in etah now
कल्पना - फोटो : अमर उजाला
आगरा में डौकी के गांव पावसर नगरिया से गमगीन महौल में विदा होकर गई आई बिटिया ने ससुराल में अपने कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी उठा ली है। ससुराल में अब बहू की वाहवाही हो रही है। बिटिया ने ससुराल में ऐसा काम किया अब जल्द ही उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिल सकता है। 
kalpna is brand ambassador of swacch bharat mission in etah now
कल्पना - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नौ मई को एटा के नगला लाल सिंह में दुल्हन बन कर कल्पना की लगुन लेकर पांच मई को उसके मायके वाले नगला लाल सिंह आए थे। यहां से लौटने के दौरान उनकी डीसीएम एटा के नीम सराय में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयंकर हादसे में उसके गांव के 15 लोगों की मौत हो गई थी। 24 लोग घायल भी हुए। मरने वालों में कल्पना का भाई भी शामिल था। 
kalpna is brand ambassador of swacch bharat mission in etah now
कल्पना - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गमगीन माहौल में बिटिया की मायके से विदा हुई। नौ मई को जब ससुराल में नई नवेली दुल्हन को खुले में शौच के लिए जाना पड़ा तो उसने अपने पति राममिलन से घर में शौचालय बनवाने को कहा। तभी डीएम अमित किशोर ने भी हादसे के कारण कल्पना का हाल जानने के लिए उसकी ससुराल में फोन किया। इस पर कल्पना ने डीएम को ससुराल में शौचालय न होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
kalpna is brand ambassador of swacch bharat mission in etah now
डीएम ने शौचालय निर्माण की शुरुआत की - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को ही डीएम अमित किशोर नगला लाल सिंह पहुंचे। यहां डीएम ने कल्पना की ससुराल में शौचालय निर्माण की औपचारिक शुरुआत ही नहीं की बल्कि कल्पना को जिले में 'स्वच्छ भारत मिशन' का ब्रांड एंबेसडर भी घोषित कर दिया। डीएम ने गांव वालों के सामने यह भी वादा किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय लेकर कल्पना को उनसे मिलवाएंगे।
विज्ञापन
kalpna is brand ambassador of swacch bharat mission in etah now
डीएम ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी - फोटो : अमर उजाला
बाद में डीएम ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और लोगों से घरों में शौचालय बनवाने की अपील की। ताकि गांव को ओडीएफ बनाकर मिसाल कायम की जा सके। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, एसडीएम जलेसर मोहम्मद अवेश, सीओ, बीडीओ समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed