फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2020: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ब्रज में बिखरी अलौलिक आभा, मन को मोह लेंगी ये तस्वीरें

Thu, 13 Aug 2020 01:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2020: celebrations of Lord Krishna birthday photos in mathura
ब्रज में बिखरी अद्भुत आभा - फोटो : अमर उजाला
ब्रजभूमि पर बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। कोरोना के कारण भले ही भक्त इस बार मंदिरों में जाकर अपने आराध्य के दर्शन न कर सके हों, लेकिन उनमें उल्लास और उमंग की कोई कमी नहीं रही। हजारों मंदिरों से लेकर घर द्वार तक भव्य रूप से सजाए गए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर अद्भुत छटा बिखरी। सुबह से रात तक घंटे-घड़ियालों की ध्वनि के साथ नंदलाला के जयघोषों से ब्रज की धरा गूंजती रही। अगर आप इन अलौलिक क्षणों के दर्शन करने से चूक गए हैं तो हम लेकर आए हैं कृष्ण के जन्मोत्सव की अद्भुत तस्वीरें, जो आपका मनमोह लेंगी। 
Janmashtami 2020: celebrations of Lord Krishna birthday photos in mathura
राधाकृष्ण की आरती उतारते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के कारण मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रही। बुधवार सुबह जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत राधा-श्रीकृष्ण की विशेष पूजा के साथ हुई। सेवायतों ने राधाकृष्ण की दिव्य आरती की। इस दौरान भागवत भवन में सीमित लोग मौजूद रहे। 
Janmashtami 2020: celebrations of Lord Krishna birthday photos in mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर भव्य दीपदान का आयोजन किया गया। भगवान के जन्म की बेला से पूर्व श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सहस्त्रों दीपों से जगमगा उठा। सहस्त्रों दीप के प्रकाश से जगमगाती भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के अलौकिक और विहंगम दर्शन करा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2020: celebrations of Lord Krishna birthday photos in mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत सभी मंदिरों को भव्य रूप से सजावट की गई। शाम होते ही मंदिर परिसर सतरंगी रोशनी से नहा गए। रात को यह दृश्य और अलौलिक हो गया। 
विज्ञापन
Janmashtami 2020: celebrations of Lord Krishna birthday photos in mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर इंद्रदेव ने कान्हा का जलाभिषेक किया। दोपहर से ही काली घटाओं ने ब्रज के आंगन को ढक लिया था। कड़कड़ाती बिजली के साथ तेज और ठंडी हवाओं ने लोगों को आनंदित किया। कान्हा के भक्त गलियों और सड़कों पर अपने लाडले के आने का इंतजार कर रहे थे, तभी आसमान से मेघ भी जमकर बरसे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed