फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा के थाने में 25 लाख की चोरी का मामला: मालखाना के 17 बक्से खुले तो सामने आएंगे कई राज

Sun, 24 Oct 2021 12:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
jagdishpura police station theft case investigation underway in agra
थाने के मालखाने से हुई थी 25 लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख की चोरी की घटना के बाद सील कमरों में रखे माल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है। चोरी सील कमर से आकर ही की गई थी। चार कमरों में एक साल से सील लगी हुई है। इसमें 17 बक्सों में माल रखा हुआ है। इनका मिलान कमेटी की मौजूदगी में कराया जाना है। अब कमरों में रखे माल के मिलान के बाद कई राज सामने आ सकते हैं। इन चार कमरों में करोड़ों का माल रखा गया था। सभी सामान सुरक्षित है या नहीं? यह पता चलेगा।



थाना जगदीशपुरा के मालखाना में 25 लाख की चोरी हुई थी। मालखाना का चार्ज हेड मोहर्रिर प्रतापभान सिंह पर था। उनको निलंबित कर दिया गया। जिस बक्से से चोरी की गई, वो पांचवें कमरे में रखा हुआ था। उसमें 25 लाख रुपये और 3.962 किलोग्राम सोना रखा हुआ था। सोने को चोर ने हाथ नहीं लगाया। 17 अक्तूबर को चोरी का पता चला था। बक्से का ताला टूटा हुआ था। इस घटना के बाद से मालखाने में रखे माल से कई और माल गायब होने की आशंका जाहिर की जा रही है।

jagdishpura police station theft case investigation underway in agra
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर 2020 में हेड मोहर्रिर की हो गई थी मौत
जगदीशपुरा थाना में हेड मोहर्रिर पुरुषोत्तम तैनात थे। उनकी अक्तूबर 2020 में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर एसीएम तृतीय ने मालखाना के चार कमरों को सील कर दिया था। तब से यह सील लगी हुई है। इन चार कमरों में करोड़ों का माल रखा हुआ था। इनमें सोना, चांदी के जेवरात से लेकर कैश भी शामिल हैं। 
jagdishpura police station theft case investigation underway in agra
जगदीशपुरा थाना आगरा - फोटो : अमर उजाला
मार्च 2021 में ताजगंज थाना से आए हेड मोहर्रिर प्रतापभान सिंह की तैनाती हुई। उन्होंने अक्तूबर 2020 से मार्च 2021 तक के माल का चार्ज लिया। क्योंकि अन्य कमरों में रखा माल का कमेटी की मौजूदगी में मिलान होना था, इसलिए चार्ज नहीं लिया जा सकता था। एक बार कमेटी बनी, लेकिन सील मालखाना नहीं खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
jagdishpura police station theft case investigation underway in agra
आगरा: टूटी मिली थी मालखाने की खिड़की - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मालखाने में चोरी के लिए पिछले रास्ते का प्रयोग किया गया। थाना जगदीशपुरा का एक गेट बोदला-लोहामंडी मार्ग पर है। यह गेट बंद रहता है। गेट से अंदर थाने का भवन है। यह भवन पीली कोठी के नाम से जाना जाता था। कोठी होने के कारण पुराने दरवाजे और खिड़की लगे थे। चोर ने मालखाने के पुराने दरवाजे को तोड़ा। इस दरवाजे के अंदर चार कमरे सील हैं। यह एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इनके दरवाजे खुले हुए थे। 
विज्ञापन
jagdishpura police station theft case investigation underway in agra
आगरा: थाना जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला
मालखाने के चार कमरों के बाद पांचवां कमरा है। इसका मुख्य गेट थाना कार्यालय के बगल और हवालात के सामने है। सील दरवाजा भी इसी कमरे के अंदर है। चोर ने सील दरवाजे का ताला नहीं तोड़ा, बल्कि उसके कब्जे उखाड़ दिए। इसके बाद अंदर आकर बक्से का ताला तोड़कर कैश चोरी कर लिया। कैश ले जाने के बाद दरवाजे को फिर से उसी तरह लगा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed