{"_id":"5d734f058ebc3e0152558865","slug":"inside-story-of-couple-self-immolation-at-police-station-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंसाफ को उठी आवाज, चीखों में बदली और 'खामोश' हो गई, पढ़ें दंपती के आत्मदाह की दर्दनाक कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ को उठी आवाज, चीखों में बदली और 'खामोश' हो गई, पढ़ें दंपती के आत्मदाह की दर्दनाक कहानी
Sat, 07 Sep 2019 01:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
मृतक जोगेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की सुरीर कोतवाली में खुद को आग लगाने वाले पति-पत्नी की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी की मारपीट से आहत दंपती ने इंसाफ के लिए आवाज उठाई थी, जिसे लापरवाह सिस्टम ने सुनकर भी अनसुना कर दिया। न्याय को उठी यह आवाज जब चीखों में बदली, तो सिस्टम की नींद टूंटी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पढ़िए दंपती के आत्मदाह के पीछे पूरी कहानी...
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सुरीरकलां निवासी जोगेंद्र मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। जोगेंद्र का पड़ोसी सत्यपाल से विवाद चल रहा था। आए दिन पड़ोसी जोगेंद्र के परिवार से मारपीट करता था। जोगेंद्र ने कई बार इंसाफ के लिए थाने का चक्कर लगाया, मगर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। इससे दुखी जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती ने 28 अगस्त को सुरीर कोतवाली में खुद को आग लगा ली थी।
आग लगाने के बाद एंबुलेंस में दंपती (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
जब तक पुलिसकर्मी आग को बुझा पाते, पति-पत्नी 50 फीसद से अधिक जल चुके थे। गंभीर हालत में दोनों दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 31 अगस्त को जोगेंद्र की मौत हो गई थी। छह दिन बाद शुक्रवार रात को उसकी पत्नी चंद्रवती ने भी दम तोड़ दिया। मां-बाप की मौत से इकलौता बेटा जगदीश भी बुरी तरह टूट गया है। उसे संभालने वाला भी कोई नहीं है।
ये भी पढ़ें: मथुराः कोतवाली में आग लगाने वाले दंपती में पति की मौत, जानिए पूरा घटनाक्रम
ये भी पढ़ें: मथुराः कोतवाली में आग लगाने वाले दंपती में पति की मौत, जानिए पूरा घटनाक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जब जोगेंद्र पत्नी चंद्रवती के साथ सुरीर कोतवाली में पहुंचा तो वहां दो दरोगा और थाने का अन्य स्टाफ था। जोगेंद्र ने मुंशी से पूछा कि उसकी रिपोर्ट हो गई या नहीं। बस यहीं से बात बिगड़ती चली गई। उसकी मौत के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो सफदरजंग अस्पताल से फोन करके अपने चाचा को अपनी पीड़ा सुना रहा है। कह रहा है वो कोतवाली गया था। पुलिस वालों से कहा था कि वो कार्रवाई कर दें वरना जान दे देगा, लेकिन पुलिस वाले उसकी धमकी को ड्रामा समझते रहे।
ये भी पढ़ें: कोतवाली में आत्मदाह करने वाले जोगेंद्र ने पुलिस से बोला था मैं मर जाऊंगा, चाचा को बताई यह बात
ये भी पढ़ें: कोतवाली में आत्मदाह करने वाले जोगेंद्र ने पुलिस से बोला था मैं मर जाऊंगा, चाचा को बताई यह बात
विज्ञापन
दंपती की मौत से गांव में पसरा मातम
- फोटो : अमर उजाला
दंपती द्वारा खुद को आग लगाने का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें जोगेंद्र गांव के सत्यपाल, बबलू, सिम्मो और मोहन श्याम और थान सिंह पर रोज मारपीट करने का आरोप लगा रहा था। उसका कहना था कि पुलिस वाले जाते हैं और इन लोगों से पैसे लेकर आ जाते हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने इस परिवार की खुशियां छीनी हैं। अगर पुलिस शुरुआत में ही कार्रवाई कर देती तो जोगेंद्र कोतवाली में जाकर क्यों ऐसा कदम उठाता।
ये भी पढ़ें: जोगेंद्र के बेटे ने कहा, दबाव बनाकर लिखवाया गया मुकदमा, रिश्तेदारों पर भी दबाव बना रही थाना पुलिस
ये भी पढ़ें: जोगेंद्र के बेटे ने कहा, दबाव बनाकर लिखवाया गया मुकदमा, रिश्तेदारों पर भी दबाव बना रही थाना पुलिस