{"_id":"590c33da4f1c1b9b65441548","slug":"injured-man-didn-t-get-sufficient-treatment-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद इलाज को भटके घायल, आगरा में नाकाफी रहीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद इलाज को भटके घायल, आगरा में नाकाफी रहीं व्यवस्थाएं
Fri, 05 May 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 05 May 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एटा में सराय नीम के पास रजबहा में डीसीएम पलटने से हुई 15 मौत का आगरा के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। यहां एसएन मेडिकल कालेज में घायलों के लिए व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। वह भी तब जब सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को यहां आकर निरीक्षण करने वाले हैं। कल ही डीएम गौरव दयाल यहां निरीक्षण करके व्यवस्थाएं सुधारने की कह गए थे। इस पर भी एसएन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।
2 of 4
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
और तो हादसे के बाद प्रशासन का भी कोई अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा। न ही एसएन के सीनियर डाक्टर घायलों को देखने आए। सारी व्यवस्थाएं आपातकालीन विभाग में जूनियर डाक्टरों ने ही संभालीं।
3 of 4
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
हालात यह थे कि अस्पताल में घायलों के लिए बेड तक नहीं मिले। उन्हें बेंच पर लिटाया गया। घायलों की संख्या के अनुरूप स्ट्रेचर भी नहीं थे। घायलों के परिवारीजन ही उन्हें एंबुलेंस से बेड तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में घायलों के परिवारीजनों ने उनको यहां रखना ही उचित नहीं समझा और वे उन्हें प्राइवेट अस्पताल में ले गए। ऐसे में सवाल है कि जब सीएम योगी आदित्यनाथ एसएन में निरीक्षण करने आएंगे तो उन्हें क्या दिखाकर एसएन संतुष्ट करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।