फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Doctors Strike: यूपी: हड़ताल पर आईएमए चिकित्सक, कहा- पीएम मोदी वापस लें फैसला, मरीज हुए परेशान

Fri, 11 Dec 2020 02:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Dec 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Doctors Strike Today in Agra: Indian Medical Association Doctors On Strikes For 24 Hours
आगरा में आज डॉक्टरों की हड़ताल: चिकित्सकों की हड़ताल के दौरान मायूस दिखे मरीज - फोटो : अमर उजाला
आयुष चिकित्सकों को 58 तरह की सर्जरी की छूट देने के विरोध में आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चिकित्सकों ने शुक्रवार को 24 घंटे की हड़ताल की। सुबह छह बजे से 12 दिसंबर की सुबह छह बजे तक मरीज नहीं देखे जाएंगे। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 

 
Doctors Strike Today in Agra: Indian Medical Association Doctors On Strikes For 24 Hours
आगरा में आज डॉक्टरों की हड़ताल: चिकित्सकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने ओपीडी बंद रखी, दूरदराज से आए मरीजों को इलाज नहीं मिला। घंटों इंतजार करने के बाद मरीज लौट गए। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी का कहना है कि फैसले को वापस करने की मांग के लिए प्रधानमंत्री के नाम फैसले को वापस लेने के लिए कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया गया है। 12 दिसंबर की सुबह 6:00 बजे तक हड़ताल रहेगी। हालांकि इमरजेंसी और कोरोना वायरस के मरीजों की सेवाओं को प्रभावित नहीं किया गया है। ऐसे मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
Doctors Strike Today in Agra: Indian Medical Association Doctors On Strikes For 24 Hours
एसएन की ओपीडी - फोटो : अमर उजाला
हड़ताल को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने जिला अस्पताल और सीएचसी पर चिकित्सकों को अतिरिक्त समय तक मरीज देखने के लिए कहा है। एसएन कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि हड़ताल के चलते ओपीडी में जिस मर्ज के चिकित्सक होंगे, वह तय मरीजों से अधिक देखने को कहा गया है। इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने भी आईएमए की हड़ताल को समर्थन दिया है। सचिव डॉ. मनोज यादव ने बताया कि दंत रोग विशेषज्ञ हड़ताल पर हैं ओपीडी नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctors Strike Today in Agra: Indian Medical Association Doctors On Strikes For 24 Hours
चिकित्सकों की बंद क्लीनिक - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में भी डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों पर असर देखा गया। ओपीडी बंद रहने से दूर दराज से इलाज के लिए आए मरीज और तीमारदार भटकते रहे। जिले के सभी आईएमए चिकित्सकों ने हड़ताल में भाग लिया। 
विज्ञापन
Doctors Strike Today in Agra: Indian Medical Association Doctors On Strikes For 24 Hours
चिकित्सकों की बंद क्लीनिक - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने मरीजों को देखकर उनका उपचार किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed