फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम बेटे चिराग ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

Tue, 02 Apr 2019 03:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील, (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील, (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Apr 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Martyr Jawan Funeral in Mathura
शहीद पिता की चिता को मुखाग्नि देता बेटा चिराग - फोटो : अमर उजाला
बर्फीले तूफान की चपेट में आने से शहीद हुए मथुरा के सैनिक सतवीर सिंह नौहवार का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव खाजपुर पहुंचा। यहां उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। छह साल के मासूम चिराग ने शहीद पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

 
Indian Army Martyr Jawan Funeral in Mathura
शहीद जवान सतवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की 16वीं जाट रेजीमेंट कोर की एक सैन्य टुकड़ी एलओसी पर टंगडार (कुपवाड़ा) के निकट ग्लेशियर पर निगरानी कर रही थी। तभी अचानक आए तूफान से एक बर्फीली चट्टान सेना के जवानों के ऊपर गिर गई। इसमें नौहझील के गांव खाजपुर के लाल सतवीर नौहवार (38), पुत्र स्वर्गीय देवी सिंह शहीद हो गए। 
Indian Army Martyr Jawan Funeral in Mathura
गमजदा शहीद का परिवार - फोटो : अमर उजाला
सैनिक का पार्थिव शरीर आने के बाद मां प्रेमदेवी, पत्नी नीरज देवी और बेटी अंशुल व बेटे चिराग का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके पार्थिव शरीर सेना के वाहन से गांव खाजपुर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Martyr Jawan Funeral in Mathura
शहीद का पार्थिव शरीर लाया गया गांव - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम से ही ग्रामीण शहीद के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार की सुबह जैसे ही शहीद सतवीर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, युवा तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाने लगे। शहीद के अंतिम दर्शन को सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Indian Army Martyr Jawan Funeral in Mathura
आखिरी सलामी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शहीद के परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। बेटे की शहादत पर हर आंख नम हैं। प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी गांव पहुंचे। गांव के बाहर सैनिक सम्मान के साथ शहीद सतवीर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। छह साल के बेटे चिराग ने पिता को मुखाग्नि दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed