शहर के पंजाबी कॉलानी स्थित आरसीएल कंपाउंड पर चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई 66 घंटे बाद पूरी हुई। सोमवार को रात 12 बजे के करीब आयकर विभाग की टीम काम खत्म करके लौट गई। टीम के हाथ कुछ लगा या फिर उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा, इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। शनिवार को सुबह छह बजे पंजाबी कॉलोनी स्थित आरसीएल कंपाउंड पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। यहां आरसीएल कंपनी का कार्यालय संचालित होने के साथ ही कंपनी के निदेशक मनोज यादव का आवास भी है। आयकर विभाग की टीम पहुंचने के बाद से ही पूरे परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर पुलिस तैनात कर दी गई थी। इसके बाद से कार्यालय, आवास, कॉलेज व अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच जारी थी। शनिवार, रविवार के बाद सोमवार तक जांच चल रही थी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान टीम ने एक-एक कागज और घर का हर कोना खंगाला।
आयकर विभाग का छापा: आरसीएल कंपाउंड में 66 घंटे तक चली कार्रवाई, टीम लौटी, खंगाला मनोज यादव के घर का कोना-कोना
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन