शहर के पंजाबी कॉलानी स्थित आरसीएल कंपाउंड पर चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई 66 घंटे बाद पूरी हुई। सोमवार को रात 12 बजे के करीब आयकर विभाग की टीम काम खत्म करके लौट गई। टीम के हाथ कुछ लगा या फिर उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा, इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। शनिवार को सुबह छह बजे पंजाबी कॉलोनी स्थित आरसीएल कंपाउंड पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। यहां आरसीएल कंपनी का कार्यालय संचालित होने के साथ ही कंपनी के निदेशक मनोज यादव का आवास भी है। आयकर विभाग की टीम पहुंचने के बाद से ही पूरे परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर पुलिस तैनात कर दी गई थी। इसके बाद से कार्यालय, आवास, कॉलेज व अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच जारी थी। शनिवार, रविवार के बाद सोमवार तक जांच चल रही थी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान टीम ने एक-एक कागज और घर का हर कोना खंगाला।
{"_id":"61c1bf8394818324492e1400","slug":"income-tax-raid-end-after-66-hours-in-mainpuri-manoj-yadav-house-rcl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग का छापा: आरसीएल कंपाउंड में 66 घंटे तक चली कार्रवाई, टीम लौटी, खंगाला मनोज यादव के घर का कोना-कोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग का छापा: आरसीएल कंपाउंड में 66 घंटे तक चली कार्रवाई, टीम लौटी, खंगाला मनोज यादव के घर का कोना-कोना
Wed, 22 Dec 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी: इसी घर पर पड़ा था आयकर का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी: आयकर की कार्रवाई फाइल तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को आधी रात 12 बजे के करीब टीम लगभग 66 घंटे बाद काम खत्म कर बाहर निकली। दरअसल आयकर विभाग की टीम में दिल्ली और लखनऊ के साथ ही झांसी, आगरा, प्रयागराज, कानपुर आदि जिलों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
मैनपुरी में घर के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जाने से पहले आयकर विभाग की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। ऐसे में ये पता नहीं चल सका जांच में टीम को कुछ हाथ लगा या फिर टीम को तीन दिन बाद भी खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी: सपा नेता के घर आयकर का छापा
- फोटो : अमर उजाला
आरसीएल परिवार भी नहीं आया सामने
आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार को सुबह छह बजे शुरू हुई थी। इसके लगभग छह घंटे बाद आरसीएल के निदेशक मनोज यादव मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने कहा था कि सभी जानते हैं कि कार्रवाई क्यों हो रही है।
आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार को सुबह छह बजे शुरू हुई थी। इसके लगभग छह घंटे बाद आरसीएल के निदेशक मनोज यादव मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने कहा था कि सभी जानते हैं कि कार्रवाई क्यों हो रही है।
विज्ञापन
बालकनी में खड़े सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के जिलों में उन्होंने खुद को सबसे बड़ा आयकर दाता बताते हुए कार्रवाई को एकतरफा बताया था। लेकिन कार्रवाई खत्म होने के बाद मनोज यादव या उनके परिवार का कोई सदस्य मीडिया के सामने नहीं आया। ऐसे में लोगों को उनकी प्रतिक्रिया का भी इंतजार है।
मैनपुरी में आयकर का छापा: अखिलेश के करीबी मनोज यादव के घर 60 घंटे से जांच जारी, एक-एक दस्तावेज खंगाल रही टीम
मैनपुरी में आयकर का छापा: अखिलेश के करीबी मनोज यादव के घर 60 घंटे से जांच जारी, एक-एक दस्तावेज खंगाल रही टीम