फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयकर विभाग का छापा: मैनपुरी में अखिलेश यादव के करीबी मनोज यादव के घर 36 घंटे बाद भी जांच जारी

Mon, 20 Dec 2021 12:19 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Dec 2021 12:19 AM IST
सार

आयकर के छापे पर मनोज यादव ने कहा कि सबको पता है कि कैसे क्या होता है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग का सर्वे एक सरकारी प्रक्रिया है, लेकिन ये बात और है कि कार्रवाई एकतरफा की जा रही है। 

विज्ञापन
Income Tax Raid Continues Second Day At Sp Leader Manoj Yadav House
मैनपुरी: सपा नेता के घर आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित आरसीएल कंपाउंड में चल रही आयकर की जांच रविवार को 36 घंटे का समय बीतने के बाद भी जारी रही। शनिवार को सुबह छह बजे से ये जांच चल रही है। हालांकि दूसरे दिन टीम और परिवार के लोगों की चहलकदमी काफी कम रही। जांच कब तक पूरी होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। राज कारपोरेशन लिमिटेड (आरसीएल) के निदेशक मनोज यादव के आवास और कार्यालय पर शनिवार को सुबह छह बजे आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। इसके बाद से ही आयकर की जांच जारी है। शनिवार को सुबह शुरू हुई जांच को रविवार शाम छह बजे 36 घंटे का समय पूरा हो गया। इसके बाद भी जांच लगातार जारी रही। दूसरे दिन न तो आयकर विभाग की टीम का कोई अधिकारी या कर्मचारी बाहर आया और न ही परिवार का कोई सदस्य। केवल सुबह नाश्ता लेने के लिए एक गाड़ी बाहर गई और दोपहर में खाना भी बाहर से ही मंगाया गया। सूत्रों के अनुसार ये खाना बाहर काम कर रही टीम के लिए मंगाया गया था। 

Income Tax Raid Continues Second Day At Sp Leader Manoj Yadav House
मैनपुरी में घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग की टीम ने शनिवार सुबह उनके आवास पर छापा मारा था। अब तक की कार्रवाई में क्या सामने आया, इस पर आयकर अधिकारी कुछ भी बोलने का तैयार नहीं है। आयकर विभाग की टीम ने शनिवार को सुबह तड़के छह बजे एक साथ आरसीएल के डायरेक्टर के घर, कार्यालय व अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी। सुबह जब टीम पहुंची तो लोग सोकर भी नहीं उठे थे। इसके लिए पहले से तैयारी की गई थी।

 
Income Tax Raid Continues Second Day At Sp Leader Manoj Yadav House
सपा नेता के आवास पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गेट और परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी बाहरी व्यक्ति को न तो प्रवेश की अनुमति दी गई और न ही संपर्क करने की। सूत्रों के अनुसार टीम दिन भर अभिलेख और रुपयों का ब्योरा खंगालती रही। आसपास के लोग भी ये जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर ये कार्रवाई कब तक चलेगी, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Income Tax Raid Continues Second Day At Sp Leader Manoj Yadav House
बालकनी में खड़े सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
कैश मिलने की है चर्चा 
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम को आरसीएल कंपाउंड में अच्छा खासा कैश मिलने की बात कही जा रहा है। इस कैश की गिनती कराने के बाद टीम अब कैश का ब्योरा पता कर रही है। इसके लिए आरसीएल और संचालकों के खातों की भी जांच की जा रही है। हालांकि कोई भी इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पा रहा है। 
विज्ञापन
Income Tax Raid Continues Second Day At Sp Leader Manoj Yadav House
सपा नेता के आवास पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दूसरे दिन चार गाड़ियां और पहुंची
पहले दिन 12 गाड़ियों में आयकर विभाग की टीम में आरसीएल कंपाउंड पर पहुंची थीं। इसके बाद कुछ टीमों उनके प्रतिष्ठानों के लिए चली गई थीं। इसमें दिल्ली, लखनऊ, झांसी, प्रयागराज, अलीगढ़, आगरा और कानपुर के अधिकारी शामिल थे। वहीं रविवार को एक बार फिर चार गाड़ियां और पहुंचीं। माना जा रहा है कि जांच जल्द पूरी करने के लिए उन्हें बुलाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed