{"_id":"5af2c50d4f1c1b87648b691b","slug":"illegal-occupation-on-ayurveda-hospital-runakata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हाल है यूपी के सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का, तस्वीरें देखकर चकरा जाएगा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हाल है यूपी के सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का, तस्वीरें देखकर चकरा जाएगा सिर
Thu, 10 May 2018 09:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 10 May 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के रुनकता में लाखों रुपये की लागत से बने आयुर्वेद अस्पताल पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। बिल्डिंग मैटेरियल का स्टाक किया जा रहा है। एक हिस्से को तो डलाबघर बना दिया गया है। आयुर्वेद अधिकारी ने अब इसकी शिकायत डीएम और मुख्यमंत्री के यहां की है।
ये हाल है यूपी के सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का, तस्वीरें देखकर चकरा जाएगा सिर
2 of 5
आयुर्वेदिक अस्पताल रुनकता
- फोटो : अमर उजाला
एक बीघा जमीन में फैले इस अस्पताल के परिसर पर कुछ लोगों ने कब्जा जमा रखा है। परिसर में कचरा डालकर डलाबघर बना दिया है। घरों की नालियों को भी इसी में छोड़ दिया है। जिससे परिसर में कीचड़ जमा हो गया है। इससे दुर्गंध से बुरा हाल है। मरीज और डॉक्टर्स को परेशानी होती है।
ये हाल है यूपी के सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का, तस्वीरें देखकर चकरा जाएगा सिर
3 of 5
आयुर्वेदिक अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल परिसर में ही बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान का ईंट, चंबल का स्टाक कर रखा गया है। मवेशी भी बांधे जा रहे हैं। खोखे और फड़ भी लगवा दिए गए हैं। आयुर्वेद अधिकारी ने कई बार इनको अतिक्रमण हटाने के लिए कहा, लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये हाल है यूपी के सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का, तस्वीरें देखकर चकरा जाएगा सिर
4 of 5
आयुर्वेदिक अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
चार बेड का ये आयुर्वेदिक अस्पताल 25 लाख रुपये की लागत से बना है। अभी इसमें ओपीडी ही की जा रही है। इसे 50 बेड का अस्पताल बनाने की योजना है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है। यहां ओपीडी होने के साथ ही मरीजों को भर्ती कर इलाज की भी सुविधा रहेगी। इसमें योग, होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा की भी सुविधा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
ये हाल है यूपी के सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का, तस्वीरें देखकर चकरा जाएगा सिर
5 of 5
आयुर्वेदिक अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने अस्पताल पर पूरी तरह से कब्जा जमा रखा है। परिसर में कचरा डाला जाता है। नालियां का भी गंदा पानी आता है। लोगों ने फड़ जमा लिए हैं और ईंट-चंबल का स्टाक किया जा रहा है। डीएम और मुख्यमंत्री को पूरे मामले के बारे में बताया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।