फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: शराब पीने से रोकने पर पति ने दिखाई हैवानियत, पत्नी को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, मुकदमा हुआ दर्ज

Thu, 21 Jul 2022 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 10:22 AM IST
विज्ञापन
Husband beat his wife by tying her to an electric pole for stopping drinking alcohol In Agra
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। रुनकता क्षेत्र के अरसेना गांव की एक महिला को उसके पति ने बिजली के खंभे से बांधकर डंडे से जमकर पिटाई की। पति की इस हैवानियत का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी न होने पर महिला ने रोष जताते हुए एसएसपी से गिरफ्तारी की मांग की है। घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है।


 
पुलिस के मुताबिक अरसेना निवासी श्यामवीर का 14 जुलाई को किसी बात पर पत्नी कुसमा से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि श्यामवीर पत्नी को पकड़कर घर के बाहर ले आया। उसे बिजली के खंभे से बांधकर डंडे से बेरहमी से पीटने लगा। चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तो उसने उनके साथ भी मारपीट की। इसका किसी ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो बुधवार को वायरल कर दिया गया। 

Husband beat his wife by tying her to an electric pole for stopping drinking alcohol In Agra
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में भी एक व्यक्ति महिला को बिजली के खंभे में बांधकर डंडे से पीटने और फिर उसे जमीन में घसीटते हुए ले जाता दिख रहा है। वहीं पीड़िता कुसमा का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर घर आता है। विरोध करने पर उसकी इसी तरह से बेरहमी से पिटाई करता है।
Husband beat his wife by tying her to an electric pole for stopping drinking alcohol In Agra
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : अमर उजाला
उसका एक 15 साल का बेटा भी है। पति के नशे की लत की वजह से घर में कई बार खाने तक की किल्लत का सामना करना पड़ता है। मामले में परिजन ने सिकंदरा थाने में श्यामवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पर, पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। कुसमा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी से भी गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband beat his wife by tying her to an electric pole for stopping drinking alcohol In Agra
पत्नी को घसीट कर ले जाता पति - फोटो : अमर उजाला
मामले में थाना सिकंदरा के इंस्पेक्टर आनंद साही ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दबिश दी गई थी, लेकिन घर पर ताला लगा हुआ है। आरोपी फरार है, पीड़िता कुसुमा मायके चली गई है। 
विज्ञापन
Husband beat his wife by tying her to an electric pole for stopping drinking alcohol In Agra
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर आनंद साही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed