{"_id":"674abedcaeb759a7510bac90","slug":"houses-in-moti-katra-area-are-in-danger-due-to-tunnel-digging-for-underground-metro-track-2024-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: धंस रही धरती, फट रहीं छत...सबमर्सिबल भी हुईं खराब; आगरा के इस इलाके में आई ऐसी आफत; दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धंस रही धरती, फट रहीं छत...सबमर्सिबल भी हुईं खराब; आगरा के इस इलाके में आई ऐसी आफत; दहशत में लोग
Sat, 30 Nov 2024 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:59 PM IST
सार
आगरा के मोती कटरा इलाके में घरों की दरारें बढ़ती जा रही हैं। इतना ही नहीं कई सबमर्सिबल भी खराब हो गए हैं। जो सही भी हैं उनमें से गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
Agra News
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में मेट्रो ट्रेन की खुदाई से घरों में आई दरार के बाद मोती कटरा के लोगों के लिए एक और मुसीबत खड़ी हो गई। कई घरों की सबमर्सिबल खराब हो गई है। कुछ से मटमैला पानी आ रहा है। इससे पानी के लिए लोग भटकते रहे। मकानों की दरारें भी बढ़ती जा रही हैं। दहशत में लोग किराए के मकान या रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर हैं।
घर में आई दरार दिखाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खतरा और बढ़ गया है
मोती कटरा के पुनीत जैन ने बताया कि कई घरों के सबमर्सिबल खराब हुए हैं। पड़ोस और मंदिर के सबमर्सिबल के पानी में मिट्टी आ रही है। पानी की दिक्कत और बढ़ गई। तीन मंजिला मकान है और दरारें बढ़ने से खतरा और बढ़ गया है।

जैक पर टिकी छत
- फोटो : अमर उजाला
घर के गिरने की आशंका, रहना किया बंद
मोती कटरा के अर्पित जैन का कहना है कि मेट्रो की खुदाई से दीवार, फर्श और छत में दरार आ गई हैं। पूरा घर जैक और बल्लियों पर टिका है। घर के गिरने की आशंका पर यहां रहना भी बंद कर दिया है। मैं अपने रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर हैं।
मोती कटरा के अर्पित जैन का कहना है कि मेट्रो की खुदाई से दीवार, फर्श और छत में दरार आ गई हैं। पूरा घर जैक और बल्लियों पर टिका है। घर के गिरने की आशंका पर यहां रहना भी बंद कर दिया है। मैं अपने रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैक पर टिकी छत
- फोटो : अमर उजाला
किराए पर रहने को मजबूर
मोती कटरा के लक्ष्मी नारायण वर्मा ने बताया कि जैक-बल्लियां लगाकर मेट्रो की टीम मरम्मत तो कर रही है, लेकिन नुकसान अधिक हुआ है। हादसे के डर से घर के बजाए विजय नगर काॅलोनी में किराए पर रह रहे हैं।

तेजी से करा रहे कार्य, लिखित में पत्र भी ले रहे
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पांच विभागों की टीम ने दौरा कर 151 घरों में दरार चिन्हित किए हैं। यहां मजदूरों की संख्या बढ़ाकर 150 कर दी है। सबमर्सिबल भी ठीक करा रहे हैं। मरम्मत के बाद मकान मालिक से संतुष्ट होने का लिखित में पत्र भी ले रहे हैं।