फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delivery was taking place inside the closed hospital

UP: हॉस्पिटल में बाहर से ताला...अंदर हो रहा था ऐसा काम, छापा मारने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हैरान

Sat, 30 Nov 2024 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 10:16 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिस अस्पताल को सील कर दिया था, उसके अंदर हलचल हो रही थी। टीम ने यहां फिर से छापा मारा, तो अंदर का दृश्य देख हैरान रह गई। यहां बंद हॉस्पिटल में प्रसव कराते हुए
दंपती को पकड़ा गया। 

 

विज्ञापन
Delivery was taking place inside the closed hospital
बंद अस्पताल पर छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झोलाछाप का दुस्साहस देखिए, स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पताल बंद करा दिया तो पीछे से रास्ता बना लिया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रसव कराते हुए दंपती को पकड़ा। कर्मचारी फरार हो गए। टीम ने प्रसूता को सीएचसी में रेफर कर अस्पताल को फिर से बंद करा दिया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर थाने में दी है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खामी, जिसने बनाया इसे खूनी मार्ग...तो बच जातीं तीन डॉक्टर सहित पांच जानें
विज्ञापन

 
Trending Videos

बंद कराया गया था ये हॉस्पिटल
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शमसाबाद स्थित न्यू राधिका हॉस्पिटल को बीती 21 अगस्त को अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर बंद करा दिया गया था। मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसकी पुलिस जांच भी कर रही है। मामले में बुधवार को टीम के बयान भी हुए थे।
 
विज्ञापन

मुखबिर से मिली सूचना
शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अस्पताल में पीछे गुप्त रास्ता बनाकर प्रसव कराए जा रहे हैं। इस पर टीम ने पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने शिकायत को फर्जी बता दिया। इस पर फिर मुखबिर का फोन आया और कहा कि प्रसव हो रहा है, आ जाइए रंगेहाथ पकड़ लो।

ये भी पढ़ें -  ये पैसा मजबूर कर देता है: आगरा में एक पिता ने बेटी की ले ली जान, फिर फंदे पर लटका; ऐसा सच आपको रुला देगा
 
विज्ञापन

बगल की दुकान से बनाया रास्ता
नोडल प्रभारी डॉ. जितेंद्र लवानियां और जगपाल चाहर को भेजा। टीम पीछे की ओर गई तो बगल की दुकान से रास्ता कर रखा था, पूर्व में इस दुकान में एटीएम संचालित होता था। अंदर संचालक भूपेंद्र चैंबर में बैठा मिला। पूछताछ करने पर उसने बताया कि पत्नी प्रसव करा रही है। कहा कि जब अस्पताल बंद है और मुकदमा दर्ज है तो फिर क्यों प्रसव करा मरीजों की जान से खेल रहे हो, इस पर वह कुछ जवाब नहीं दे पाया। मेडिकल वेस्ट, दवाएं समेत अन्य साक्ष्यों की रिपोर्ट बनाकर विवेचक को सौंपी हैं, मुकदमा में धाराएं बढ़वाई जाएंगी।

तीन हजार रुपये जमा और 10 हजार प्रसव के बाद में
सीएमओ ने बताया कि पूछताछ में प्रसूता का नाम कुमकुम पत्नी छोटू निवासी हुमायूंपुर शमसाबाद बताया गया। उसके परिजन ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर सुबह अस्पताल में भर्ती कराया। एक परिचित के जरिए यहां लेकर आए, बताया कि सस्ते में प्रसव हो जाएगा। परिजन ने बताया कि 3 हजार रुपये जमा कर लिए और 10 हजार रुपये बकाया थे।

टीम को देख कमरा अंदर से किया बंद
सीएमओ ने बताया कि टीम का छापा पड़ने पर स्टाफ में भगदड़ मच गई। स्टाफ ने प्रसव कक्ष को अंदर से बंद कर लिया। दरवाजा खोलने के लिए खटखटाते रहे, लेकिन नहीं खोला। गर्भवती की जान का खतरा देख एंबुलेंस भी बुला ली, लेकिन प्रसव कराने के बाद ही दरवाजा खोला। प्रसूता ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों को तत्काल सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed