फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई निकले बहन के कातिल, दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने पर दी 'खौफनाक' मौत

Fri, 17 Jul 2020 12:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jul 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
horror killing in mainpuri
ज्योति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में प्रेम विवाह करने पर एक युवती को अपनों ने मार डाला। पुलिस ने मृतका के सगे भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को ऑनर किलिंग की घटना का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को जो बातें बताईं, वो चौंकाने वाली हैं।
horror killing in mainpuri
अस्पताल में घायल ज्योति और रोहित (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
घटना सात जुलाई की रात को हुई थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बृजपुर निवासी ज्योति पति रोहित के साथ कीरतपुर से दवा लेकर घर वापस आ रही थी। तभी गांव गोपालपुर पास अंगौथा निवासी सगे भाई गुलशन, चचेरे भाई राघवेंद्र उर्फ राघव और रघुराई ने घात लगाकर हमला कर दिया था। 
horror killing in mainpuri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सगे भाई ने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर ज्योति को एक के बाद छह गोलियां मारीं थीं, जिससे उसके बचने की कोई गुंजाइश न रहे। वो लोग रोहित को मारना नहीं, बल्कि अपाहिज बनाना चाहते थे। उसको दो गोलियां लगी थी। इससे रोहित घायल हो गया, उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
horror killing in mainpuri
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही घर भाग गए थे। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय ने गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चचेरा भाई राघवेंद्र अविवाहित था। ज्योति के दूसरी जाति के युवक से शादी कर लेने की वजह से उसकी शादी भी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
horror killing in mainpuri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रोहित दूसरी जाति का है। ज्योति और रोहित ने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। इसी खुन्नस में ज्योति के भाइयों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed